
संघ के 100 साल: जब पांचजन्य के सम्पादक निकल पड़े ज्ञान की खोज में, 56 देशों का किया दौरा
AajTak
तिलक सिंह परमार ने 4 वर्षों तक 'पांचजन्य' का संपादन किया. लेकिन उनका फोकस अध्यात्म और विरक्ति की ओर बढ़ने लगा. वे संपादक पद से त्यागपत्र देकर वे संन्यास की ओर प्रस्थान कर गए. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है यही कहानी.
तिलक सिंह परमार के पिताजी गांधीजी के समर्थक थे लेकिन लोकमान्य तिलक की पूजा करते थे. सो अपने इकलौते बेटे का नाम रख दिया तिलक, पूरा नाम हुआ तिलक सिंह परमार. जिस एटा जिले में लोग किसी का सर काटकर रिक्शे में रखकर थाने पहुंच जाते हैं, उसी जिले में इनका जन्म आठ सितंबर 1929 को ऋषि पंचमी के दिन हुआ था. हालांकि अब उनका नगर कासगंज जो पहले उत्तर प्रदेश के एटा जिले का हिस्सा था. अब कासगंज जनपद के नाम से जाना जाता है. पिता का नाम ठाकुर शालिग्राम सिंह परमार एवं माता का नाम गंगा देवी था.
असहयोग आंदोलन की अचानक वापसी से तमाम लोग गांधीजी से नाराज हो गए थे. उनमें से बहुतों ने बाद में संघ का भी दामन थाम लिया था. छात्र जीवन के दौरान ही तिलक सिंह के सम्पर्क संघ से हो गए थे. लेकिन उनके कांग्रेसी पिता को नहीं भाता था. कई बार गुस्सा भी हुए. इनकी आरंभिक शिक्षा कासगंज नगर में हुई थी. यहीं वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए, उनके अगाध ज्ञान एवं हिंदुत्व के प्रति निष्ठा की चर्चा संघ के स्थानीय पदधिकारियों में होने लगी थी. वहां से आगे की पढ़ाई के लिए आगरा आए और दर्शन से एमए करने लगे. गांधीजी की हत्या के चलते उनकी भी गिरफ्तारी हुई, उनको एटा जेल में रखा गया, 6 महीने बाद ही रिहा हो पाए थे. तिलक की पांचजन्य यात्रा
धीरे धीरे उनकी चर्चा संघ के प्रचारकों से होती हुए प्रांतीय नेतृत्व तक पहुंचने लगी थी. उस वक्त वो ‘पांचजन्य’ का सम्पादक ढूंढ रहे थे, जो लखनऊ में रहकर कम साधनों में ही अखबार निकाल सके. उन्हें 1954 में उस पाक्षिक अखबार का सम्पादक बना दिया गया. जो वेतन मिलता था, उससे बमुश्किल रहना, खाना हो पाता था, लेकिन जिम्मेदारी इतनी होती थी कि कहीं से प्रकाशित होने को खबरें या अन्य लेख ना आएं तो उन्हें खुद लिखकर पेज भरने होते थे. ऐसे में वे कई अलग अलग छद्मनामों से पांचजन्य में लिखते थे. लेकिन ऐसा एक दिन भी नहीं गया कि अखबार प्रकाशन के लिए जाने में देरी हुई हो. हालांकि इससे एक लाभ तो हुआ था, हिंदुत्व से जुड़े अलग अलग विषयों पर उनकी पकड़ मजबूत होती जा रही थी. 1954 से 1958 तक 'पांचजन्य' का संपादन दायित्व संभालने के समय से ही उनके चिंतन की धारा अध्यात्म व विरक्ति के पथ पर अग्रसर होने लगी. चार साल उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन उनको मन भटक रहा था. स्वामी विवेकानंद से वो बहुत ही ज्यादा प्रभावित थे. उनका मन मोह माया के फेर से बाहर आने लगा. फलतः संपादक पद से त्यागपत्र देकर वे संन्यास की ओर अग्रसर हुए और सत्य की खोज में भटकने लगे. लेकिन उससे पहले उन्होंने माता पिता के बारे में भी सोचा कि उनको कम से कम एक तय राशि तो हर महीने मिलती ही रहे.
इतने दिनो में उन्होंने बच्चो के लिए कई किताबें लिख डालीं, उनके कॉपीराइट एक प्रकाशक को दिए और तय हुआ कि समय पर एक तय राशि उनके माता पिता को मिलती रहेगी. ऐसे में माता पिता ने उनको संन्यास की अनुमति दे दी लेकिन एक शर्त पिता ने ये ऱखी कि अक्सर साधु संन्यासी बनने के बाद लोग अपना नाम बदल लेते हैं, लेकिन वायदा करो कि तुम नहीं बदलोगे. उन्हें तिलक नाम से प्यार था और उसका सम्मान भी. हालांकि उनके पिता को ये नहीं पता था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक हेडगेवार भी लोकमान्य तिलक का इतना ही सम्मान करते थे. जो भी हो स्व की खोज के लिए पिता की शर्त को तिलक सिंह ने मान लिया और कभी अपना नाम नहीं बदला.
RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी
इस खोज को विराम मिला नर्मदा तट स्थित चिचोरखेड़ा जो जिला होशंगाबाद, मध्य प्रदेश में हैं. यहां उनके गुरु बने सिद्धगुरू बजरंग दास. उनको गुरु क्यों बनाया होगा, आप इस एक घटना से बखूबी समझ सकते हैं. एक बार तिलक सिंह परमार ने बाबा बजरंग दास से कहा कि मुझे आपकी जीवनी लिखनी है, आप अतीत की वो घटनाएं बताएं, जो आप के लिए इतनी जरूरी थीं कि उन्हें आप भूल ही नहीं सकते. बाबा मुस्कराए और बोले, “ना अतीत का कुछ याद, नाम भविष्य के बारे में कोई चिंता, ये सब होता तो संन्यासी होता. जो तुमने देखा है, जो तुम जानते हो वो लिखो.” ये उत्तर किसी भी गंभीर व्यक्ति के लिए बहुत बड़ा संदेश था कि संन्यासी को व्यक्तिगत लाभ-हानि, यश-अपयश इन सबसे ऊपर उठ जाना चाहिए.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







