
मासूम की चीख... चाची नहला रही थीं तो दर्द से कराह उठी 5 साल की बच्ची, 55 साल के पड़ोसी की करतूत जान सन्न रह गया परिवार
AajTak
छत्तीसगढ़ के रायपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. एक 55 साल के शख्स ने चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध ने बाल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी की पहचान 55 साल के अंसारी के रूप में हुई है, जिसने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम के साथ कई दिनों तक हैवानियत की.
सिविल लाइंस थाना पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 जनवरी को सामने आई, जब बच्ची को उसकी चाची नहला रही थीं और उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में तेज दर्द की शिकायत की. बच्ची की हालत और परेशानी देखकर परिवार वाले घबरा गए और उन्होंने उससे धीरे-धीरे पूछा, जिसके बाद उसने बताया कि पिछले कई दिनों से उसके साथ क्या हुआ था.
पुलिस थाने में दर्ज बयान के अनुसार, आरोपी, जिसकी पहचान अंसारी के रूप में हुई है. दरिंदा नाबालिग को पास की दुकान से चॉकलेट और दूसरी चीजें दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था.
दर्द ने बयां की दास्तां
आरोप है कि आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच बच्ची के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया. बताया जाता है कि बच्ची डर के मारे चुप रही, क्योंकि आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा. यह मामला तभी सामने आया जब शारीरिक दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया.
परिवार तुरंत सिविल लाइंस पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










