
5 साल बाद DNA रिपोर्ट ने बदली केस की दिशा, इंसान के निकले जले अवशेष, हत्या का केस दर्ज
AajTak
शाहजहांपुर में करीब पांच साल पहले आग की एक घटना को पुलिस ने हादसा मानकर बंद कर दिया था. अब DNA रिपोर्ट ने उस फाइल को फिर से खोल दिया है. जांच में सामने आया कि जले हुए अवशेष किसी जानवर के नहीं, बल्कि 18 साल के युवक के थे. इसके बाद यह मामला हत्या में बदल गया.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में साल 2020 में लगी आग की एक घटना ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. करीब पांच साल बाद आई DNA रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया कि जिस आग को हादसा समझकर फाइल बंद कर दी गई थी, वह दरअसल एक जघन्य हत्या थी. पुलिस ने अब इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 दिसंबर 2020 की सुबह रोजा इलाके की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके से जले हुए अवशेष बरामद हुए, जिन्हें उस समय पुलिस ने जानवरों के अवशेष मान लिया था. इन्हें एक बोरी में भरकर ठिकाने भी लगा दिया गया. कुछ समय बाद एक पशु चिकित्सक ने अवशेषों की जांच की थी.
उन्होंने बताया कि अवशेष जानवरों के नहीं, बल्कि इंसान के हैं. इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया. घटनास्थल से एक मेटल ब्रेसलेट और बेल्ट के कुछ टुकड़े भी मिले थे. इसके बाद में इन सामानों की पहचान अभिषेक यादव के परिवार ने की, जो उसी रात से लापता था.परिजनों ने 21 फरवरी 2021 को राम चंद्र मिशन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक, पुलिस ने पहचान पुख्ता करने के लिए अभिषेक के माता-पिता के DNA सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे. लगातार रिमाइंडर के बाद मंगलवार को DNA रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जली हुई लाश का DNA अभिषेक के माता-पिता से मेल खाता है. इससे साफ हो गया कि आग की घटना में युवक की हत्या की गई थी.
पीड़ित की मां की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 19 दिसंबर 2020 की रात अभिषेक खाना खाने एक होटल गया था. वहां उसकी नईम, राजू और एक पिकअप ड्राइवर से कहासुनी हो गई. आरोप है कि बाद में इन लोगों ने अभिषेक को दुकान के अंदर बंद करके आग लगा दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










