
Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन्स के साथ Jio ने लॉन्च किए 5 नए प्लान्स, जानें बेनिफिट्स
AajTak
Reliance Jio यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar के साथ नए प्लान्स को 1 सितंबर से जारी करने वाला है. ये प्लान्स कस्टमर्स को प्लेटफॉर्म के कंटेंट का कंम्पलीट एक्सेस देंगे. इसमें इंग्लिश के इंटरनेशन कंटेंट भी शामिल है. नए प्लान्स की कीमत 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये, 2,599 रुपये और 549 रुपये है.
Reliance Jio यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar के साथ नए प्लान्स को 1 सितंबर से जारी करने वाला है. ये प्लान्स कस्टमर्स को प्लेटफॉर्म के कंटेंट का कंम्पलीट एक्सेस देंगे. इसमें इंग्लिश के इंटरनेशन कंटेंट भी शामिल है. नए प्लान्स की कीमत 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये, 2,599 रुपये और 549 रुपये है. इन प्लान्स के साथ (549 रुपये के प्लान को छोड़) अनलिमिटेड वॉयस कॉल, SMS और डेटा बेनिफिट्स दिया जाता है. इसमें 549 रुपये वाला प्लान सिर्फ डेटा वाउचर प्लान है. इन प्लान्स के साथ दिया जाने वाला Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है. इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स इंटरनेशनल कंटेंट को इंग्लिश में भी एक्सेस कर सकते हैं. अभी तक कंपनी Disney+ Hotstar VIP बेनिफिट ऑफर करती थी. इसमें इंग्लिश कंटेंट को एक्सेस नहीं किया जा सकता था.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











