
Dinesh Chandimal, SL vs AUS Test: दिनेश चांडीमल ने जड़ा ऐसा छक्का, सड़क पर जा रहे युवक को लगी बॉल, VIDEO
AajTak
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को गॉल टेस्ट मैच में एक पारी और 39 रनों से शिकस्त दी. टीम की जीत के हीरो दिनेश चांडीमल रहे, जिन्होंने दोहरा शतक जमाया...
Dinesh Chandimal, SL vs AUS Test Match: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने दो टेस्ट की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी है. गॉल टेस्ट में मेजबान श्रीलंका ने कंगारू टीम को पारी और 39 रनों से हराया है. इस जीत के हीरो अनुभवी मिडिल ऑर्डर बैटर दिनेश चांडीमल रहे.
दिनेश चांडीमल ने दूसरे टेस्ट में नाबाद 206 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और 16 चौके जमाए. चांडीमल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक रहा. मैच में एक रोमांचक बात यह भी रही कि फील्ड अंपायर ने दिनेश को दो बार आउट करार दिया था, लेकिन उन्होंने डीआरएस लेकर फैसला पलटवा दिया.
छक्का लगाकर दोहरा शतक जमाया
अपनी पारी में दिनेश चांडीमल ने एक ऐसा भी छक्का लगाया था, जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा. इस दौरान राह चलते एक युवक को बॉल लगी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वाकया श्रीलंकाई पारी के 179वें ओवर की दूसरी बॉल पर हुआ.
Dinesh Chandimal has torn strips off the Aussie attack, scoring an unbeaten 206* - bringing up his double century with two huge sixes, one of which ended up on the streets of Galle 🇱🇰🏏 LATEST 👉 https://t.co/pOShHsRakQ pic.twitter.com/AuBg6KpuIR
दिनेश ने तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








