
Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' ने देश-विदेश में मचा दिया तहलका, रिलीज से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
ABP News
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में तहलका मचा दिया है. इसने देश और विदेश में रिकॉर्ड तोड़ प्री सेल कर दी है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज होने में अभी सात दिन बचे हैं लेकिन इसके लिए फैंस की दीवानगी पीक पर है. रणवीर सिंह, सारा अर्जुन स्टारर और आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म की प्री-सेल्स धमाकेदार हो रही है. ‘धुरंधर 2’ का प्रीव्यू शो देखन के लिए लोगों में होड़ सी मची हुई है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी महंगी से महंगी टिकट भी हाथों हाथ बिक रही है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है?
‘धुरंधर 2’ ने प्रीव्यू शो के लिए कितनी कर ली है एडवांस बुकिंग'धुरंधर: द रिवेंज' का पीव्यू शो 18 मार्च को होगा. वहीं इसके लिए हो रही एडवांस सेल्स थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में 2025 की ब्लॉकबस्टर हिट 'धुरंधर' की सीक्वल के बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है.वहीं पेड प्रीव्यू सेल की बात करें तो फिल्म ने भारत में प्रीमियर शो के लिए चार लाख से ज़्यादा टिकट बेचे, जो मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर दर्शकों की ज़बरदस्त डिमांड को दिखाता हैय
किन शहरों में हो रही है सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग से कमाईबता दें कि रणवीर सिंह स्टारर सीक्वल की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है.
ओवरसीज़ मार्केट में प्री सेल में काटा बवालओवरसीज़ मार्केट, खासकर नॉर्थ अमेरिका ने धुरंधर द रिवेंज की एडवांस सेल्स में बहुत बड़ा हिस्सा दिया है. पूरे ओपनिंग वीकेंड के लिए ओवरसीज़ प्री-सेल्स लगभग 35 करोड़ है, जिसमें अकेले नॉर्थ अमेरिका से लगभग 27 करोड़ शामिल हैं. फिल्म की दुनिया भर में कुल प्री-सेल्स पहले ही लगभग 56+ करोड़ हो चुकी हैं, विदेश में सीक्वल की एडवांस सेल्स पहले ही पहली धुरंधर के ओपनिंग वीकेंड के नंबरों को पार कर चुकी है. ऐसे मे ये फिल्म दुनिया भर में आराम से 100 करोड़ प्री-सेल्स पार कर सकती है. कुछ अनुमान तो यह भी कह रहे हैं कि यह 150 करोड़ से ऊपर भी जा सकती है, क्योंकि भारत में अभी पूरी बुकिंग शुरू नहीं हुई है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












