
'Dhoom' स्टाइल वाली चोरी! ट्रक से माल निकाला और चलती बाइक पर उतरे बदमाश, VIDEO
AajTak
हाल में कुछ ऐसे चोर चर्चा में आ गए हैं जो जान की बाजी लगाकर स्टंट करते हुए चोरी करते दिख रहे हैं. ट्रक से माल चुराते इन चोरो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड फिल्म धूम तो आपने देखी ही होगी. इसमें चोरों का एक बाइक गैंग बड़े ही शातिर तरीके से बड़ी- बड़ी चोरियों को अंजाम देता दिखता है. इसमें फूर्ती से चलाकी से चोर लूट का सामान लेकर पुलिस की पकड़ से बहुत दूर निकल जाते हैं. फिल्म में दुनियाभर के खतरनाक बाइक स्टंट भी हैं. लेकिन हाल में रियल लाइफ में भी कुछ ऐसे चोर चर्चा में आ गए हैं जो जान की बाजी लगाकर स्टंट करते हुए चोरी करते दिख रहे हैं.
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक कटिंग का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो युवक ट्रक पर चढ़कर उसका तिरपाल काटकर सामान से भरा एक बक्सा नीचे फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. इनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा है. बक्से को नीचे फेंकने के बाद ट्रक कटिंग कर रहे दोनों बदमाश एक - एककर ट्रक से सरकते हैं और मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं.
ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने इस पूरी चोरी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. शाजापुर जिले के मक्सी से शाजापुर के बीच दिन दहाड़े इस तरह की वारदातें रोज सामने आ रही हैं.
ट्रक चालकों ने किया था हाईवे जाम
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों नैनावद घाटी पर बदमाशों ने एक ट्रक में से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. तब ट्रक चालक की सतर्कता से बदमाश चोरी किए हुए बक्से को नहीं ले जा पाए थे. इसके बाद वहां ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर हंगामा कर दिया था. लालघाटी पुलिस ने वहां पहुंचकर चक्काजाम समाप्त करवाया था.
इस मामले में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल का कहना है कि ट्रक कटिंग की वारदातें हो रही हैं. देवास और तराना के इलाकों में अधिकतर मामले आए हैं. उन्होंने कहा कि हालिया ट्रक कटिंग की घटना कहां घटित हुई है इसकी जानकारी मुझे नहीं हे, अभी तक कटिंग का कोई वीडियो भी मेरे पास नहीं आया है, ना ही कटिंग की कोई शिकायत किसी वाहन चालक ने की है. वीडियो मिलने पर हम संबंधित वीडियो की जांच कर उचित कार्यवाही करेंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









