
Dhanteras Gold Offers: सिर्फ 1000 रुपये में घर बैठे खरीदें 24 कैरेट प्योर गोल्ड, 51 रुपये में करें SIP भी, 30 सेकंड में हो जाएगा ऑर्डर
AajTak
One Click Gold: आपको धनतेरस पर 24 कैरेट शुद्ध सोना खरीदना है, और इस भीड़-भाड़ में बाजार नहीं जाना चाहते हैं तो Paytm से महज 1000 रुपये का सोना खरीद सकते हैं. पेटीएम ओपन करते ही आपको Buy Gold का ऑप्शन मिलेगा. जहां से आप जितना मर्जी सोना खरीद सकते हैं.
देश में धनतेरस की धूम है, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन अगर आपके पास वक्त नहीं है या इस भीड़-भाड़ में ज्वेलरी शॉप तक नहीं जाना चाहते हैं तो महज 30 सेकंड में घर बैठे प्योर सोना खरीद सकते हैं. ऑनलाइन गोल्ड खरीदना और आसान भी है, इसे आप जब चाहें ऑनलाइन ही बेच भी सकते हैं.
दरअसल, सोना (Gold Price) बहुत महंगा हो चुका है और आप इस धनतेरस (Dhanteras 2025) पर बहुत ज्यादा सोने में निवेश करना नहीं चाहते हैं, लेकिन परंपरा है, इसलिए खरीदने की इच्छा है. ऐसे में आप धनतेरस के शुभ अवसर पर केवल 1000 रुपये का सोना खरीद सकते हैं. इसे आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.
पहला आसान तरीका: अगर आप पेटीएम यूज करते हैं तो उसके माध्यम से 1000 रुपये का सोना खरीद सकते हैं. पेटीएम ओपन करते ही आपको Buy Gold का ऑप्शन मिलेगा. जहां से आप जितना मर्जी सोना खरीद सकते हैं.
उदाहरण के लिए अगर आप धनतेरस पर Paytm से 1000 रुपये का सोना खरीदते हैं तो इसके बदले आपको 0.0733g सोना मिलेगा, जो कि 3 फीसदी GST समेत होगा. आप Paytm गोल्ड से 5000 रुपये में 0.3665g, 10000 रुपये में 0.7331g और 20000 रुपये में 1.4663g प्योर 24 कैरेटे डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं.
Rs1000- 0.0733g Rs5000- 0.3665g Rs10000- 0.7331g Rs20000- 1.4663g
इसके अलावा आप Paytm से डेली, वीकली या मंथली कम से कम 51 रुपये का सोना खरीद सकते हैं, जो कि एक SIP फार्मेट में होगा. कंपनी प्योर 24 कैरेट गोल्ड देती है. 51 रुपये के अलावा, 101 रुपये, 251 रुपये, 501 रुपये और 1001 रुपये में भी आप 24 कैरेट गोल्ड में SIP कर सकते हैं. बता दें, पिछले 8 साल में सोने से करीब तिगुना रिटर्न दिया है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









