
Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदारी के अलावा करें ये एक काम, धन-समृद्धि से भर जाएगी झोली
AajTak
Dhanteras 2025: धनतेरस की रात 13 दीए जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इन दीयों को जलाने से घर में समृद्धि, अच्छी सेहत का आशीर्वाद, सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं कि हर दीए का महत्व क्या है.
Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व आज मनाया जा रहा है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. यह दिन सोना-चांदी, झाड़ू, वाहन और बर्तन वगैरह खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. वहीं, इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान भी बताया गया है इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है.
ज्योतिषियों के अनुसार, इस त्योहार पर खरीदारी के अलावा 13 दीपक जलाना भी बहुत ही खास परंपरा मानी जाती है. दरअसल, इस 13 दीपकों का संबंध यम देवता से माना जाता है, जिन्हें मृत्यु का देवता माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन 13 दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय कम होता है. तो चलिए जानते हैं कि इन 13 दीपकों की सही दिशा क्या है और प्रत्येक दीपक का अर्थ क्या है.
13 दीपकों की दिशा-
1. पहले दीया- पहला दीया घर के मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान के पास दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखें. दरअसल, दक्षिण दिशा यम देवता की दिशा मानी जाती है, यह एक उपाय परिवार को अकाल मृत्यु से बचाता है. यह दीपक चौमुखी और सरसों के तेल का होता है.
2. दूसरा दीया- दूसरा दीया देवी-देवताओं और पूजा घर के समक्ष रखना चाहिए. इस दीए की बत्ती केसर और इसमें घी का प्रयोग करना चाहिए.
3. तीसरा दीया- तीसरा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए. ये दीया घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और परिवार को बुरी नजर से बचाकर रखता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









