
Dhantaras 2025 Upay: धनतेरस के दिन करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, धनधान्य से घर भर देंगी माता लक्ष्मी
AajTak
Dhantaras 2025 Upay: धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. वहीं इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी बेहद कारगर साबित होते हैं, क्योंकि तुलसी जी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है. जानते हैं धनतेरस के दिन किए जाने वाले तुलसी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में
Dhantaras 2025 Upay: दीपावली उत्सव का पहला दिन धनतेरस इस साल 18 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है. यह दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी की पूजा और सोने, चांदी की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और उपायों से पूरे साल धन, वैभव और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है. धनतेरस का दिन केवल पूजा और खरीदारी तक ही सीमित नहीं है. इस दिन तुलसी के उपायों का भी विशेष महत्व है. तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसकी पूजा करने से और इससे जुड़े उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन-संपत्ति में वृद्धि और सुख-शांति आती है.
इसलिए, धनतेरस पर माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ तुलसी के उपाय करना बेहद लाभकारी माना गया है. जानते हैं तुलसी से जुड़े ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
घर के मुख्य द्वार पर लगाएं तुलसी का पौधा
धनतेरस की रात तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर रखें, और तुलसी के आगे एक दिया जरूर जलाएं. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. मान्यता है कि धनतेरस की रात माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, और घर, परिवार को धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. .
तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें
धनतेरस के दिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें. मान्यता है कि तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करने से धन और संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं. यह न केवल घर में धन की कमी दूर करता है, बल्कि आर्थिक परेशानियों और बाधाओं को भी कम करता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









