
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी के इन इलाकों में हुई बारिश
AajTak
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और मौसम में ठंडक घुल गई. राजधानी में सुबह से धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर से बादल छाने के बाद अचानक मौसम बदल गया और कई इलाकों में हल्की बारिश होना शुरू हो गई.
उत्तर भारत में पश्चिमी विभोक्ष के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है. हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है. दिल्ली में सुबह से धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर से बादल छाने के बाद अचानक मौसम बदल गया और कई इलाकों में हल्की बारिश होना शुरू हो गई. दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (तुगलकाबाद, आयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी. वहीं सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) खुर्जा, गभाना, जट्टारी, खैर, नंदगांव, बरसाना (यूपी) भिवारी (राजस्थान) में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, फरुखनगर, रेवारी (हरियाणा) बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर के अधिकांश स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी. वहीं पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर (उ.प्र.) नगर, डीग (राजस्थान) में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के धूप दिखाई दी, लेकिन दिन होते-होते बादल छा गए. मार्च आते-आते ठंड खत्म होनी शुरू हो गई थी. वहीं दिन में धूप निकलने लगी थी, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास होने लगा था. लेकिन बारिश होने से मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है. नोएडा-गाजियाबाद के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नोएडा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. कल यानी 14 मार्च को नोएडा में धूप खिली रहेगी. आनेवाले दिनों में नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










