
Delhi MCD Results Live Streaming: दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों का पल-पल का अपडेट, यहां देखिए लाइव
AajTak
Where To Check Delhi MCD Election Results: दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) एमसीडी में करेगी धमाकेदार एंट्री या बीजेपी बचा पाएगी अपना गढ़? aajtak.in आप तक पहुंचाएगा हर जरूरी अपडेट.
दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के लिए मतगणना आज यानी 7 दिसंबर को है. आज घोषित होने वाले नतीजों में 250 वार्ड के कुल 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. दिल्ली में हाल ही में परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव है, जिसके लिए मतदान 4 दिसंबर (रविवार) को हुए थे. सोमवार को आए एग्जिट पोल्स के आंकड़ों से आम आदमी पार्टी (AAP) गदगद है और एमसीडी की सत्ता पर काबिज होने के लिए आश्वस्त भी है, लेकिन अगर एग्जिट पोल्स का आकलन सही साबित हुआ तो एमसीडी में बीजेपी के 15 सालों का शासन खत्म हो जाएगा. बता दें कि 2017 के निकाय चुनाव में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 वार्डों में जीत दर्ज की थी. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे.
Delhi MCD Result: When and where to watch live coverage?
Election Commission वोटों की गिनती 8 बजे शुरू करेगा. मतगणना के लिए 42 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. Delhi MCD Election results Live coverage आप आजतक चैनल पर सुबह 6 बजे से लगातार देख सकते हैं. aajtak.in वेबसाइट पर भी पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे. इसके अलावा, आप आजतक यूट्यूब चैनल पर भी Live Streaming देख सकते हैं. Delhi MCD Results का लाइव कवरेज देखने के लिए नीचे क्लिक करें.
Exit Polls में क्या? इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल्स के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं भाजपा को 69-91 सीटें मिल सकती हैं. साथ ही कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा अन्य के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक, MCD चुनावों में BJP को 35% वोट मिले तो वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 43% वोट मिलने का अनुमान है. इसके अलावा कांग्रेस को 10% वोट मिलने की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










