
Delhi: CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में MHA के 6 अफसरों समेत 14 को गिरफ्तार किया
AajTak
CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में गृह मंत्रालय के 6 अफसरों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये अधिकारी गैर लाभकारी संगठनों को लाभ पहुंचाकर रिश्वत ले रहे थे. इस मामले में 36 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेशी फंडिंग कानूनों का उल्लंघन करने वाले गैर-लाभकारी संगठनों पर शिकंजे के साथ ही गृह मंत्रालय (MHA) के अफसरों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है. CBI ने गृह मंत्रालय के विदेशी योगदान (रेग्युलेशन) अधिनियम प्रभाग में तैनात 6 अफसरों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मणिपुर में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली. इस दौरान कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल फोन के साथ ही 3.21 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की गई.
सीबीआई ने कहा कि गृह मंत्रालय के इन अफसरों ने FCRA के तहत रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल के साथ ही एफसीआरए से संबंधित अन्य कामों के जरिए गैर सरकारी संगठनों को लाभ पहुंचाया. इसके एवज में रिश्वत ली गई. CBI ने FCRA के 7 अफसरों समेत 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. सीबीआई ने ये कार्रवाई गृह मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराए गए इनपुट के आधार पर की है.
सीबीआई ने कहा कि FCRA डिवीजन के कुछ अधिकारी बिचौलियों के साथ-साथ प्रमोटरों और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ साजिश में शामिल थे. सीबीआई के मुताबित कुछ अधिकारी एफसीआरए डिवीजन में तैनात अफसरों के रूप में खुद को प्रतिरूपित कर रहे थे. साथ ही गैर-सरकारी संगठनों को रजिस्ट्रेशन, रिन्युअल या एफसीआरए से संबंधित अन्य कार्यों के लिए सुविधा प्रदान कर रहे थे, इसके एवज में इनसे रिश्वत ले रहे थे.
गिरफ्तार किए गए गृह मंत्रालय के अधिकारियों में प्रमोद कुमार भसीन (वरिष्ठ लेखाकार, जो पहले एफसीआरए डिवीजन में तैनात थे), आलोक रंजन (अधिकारी, पहले एफसीआरए डिवीजन में काम करते थे), राजकुमार (लेखाकार, एफसीआरए), मोहम्मद शहीद खान (सहायक निदेशक, एफसीआरए), मोहम्मद गजनफर अली (अधिकारी, जो पहले एफसीआरए डिवीजन में तैनात थे) और तुषार कांति रॉय (एफसीआरए के अधिकारी) शामिल हैं.
गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही सीबीआई ने पवन कुमार शर्मा, रामानंद पारीक (चेन्नई में स्थित हवाला ऑपरेटर), रॉबिन देवदास, रविशंकर अंबस्थ, मनोज कुमार बी ए, संतोष कुमार प्रसाद, अमिता चंद्रा और वागीश (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को भी गिरफ्तार किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










