
Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा ने इंग्लिश बल्लेबाज को किया मांकड़िंग आउट, मचा बवाल, Video
AajTak
भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रनों से मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. इस मुकाबले के दौरान इंग्लिश बल्लेबाज चार्लोट डीन का विकेट काफी सुर्खियों में रहा. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ीं चार्लोट डीन क्रीज से बाहर निकल गई, जिसके बाद दीप्ति ने चालाकी दिखाते हुए बेल्स गिरा दिए.
भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रनों से मात दी. इस जीत के साथ ही उसने वनडे सीरीज में इंग्लिश टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. यहीं नहीं क्लीन स्वीप करके भारत ने झूलन गोस्वामी को भी यादगार तोहफा दिया. वैसे इस तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के आखिरी विकेट को लेकर बवाल भी मचा.
यह पूरा वाकया दीप्ति शर्मा द्वारा फेंके गए इंग्लिश पारी के 44 वें ओवर में हुआ. उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए 16 रन बनाने थे और चार्लोट डीन आखिरी बल्लेबाज फ्रेया डेविस के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रही थीं. उस ओवर की चौथी गेंद को डिलीवर होने से पहले ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ीं चार्लोट डीन क्रीज से बाहर निकल गई. दीप्ति ने चालाकी दिखाई और बॉल फेंकने के बजाया बेल्स गिरा दिए.
भारतीय खिलाड़ियों ने रन-आउट (मांकड़िंग) की अपील की जिसके बाद तीसरे अंपायर का सहारा लिया गया. रिप्ले में यह पुष्टि हुई कि डीन ने समय से पहले क्रीज छोड़ दी थी और तीसरे अंपायर ने इंग्लिश बल्लेबाज को रन-आउट करार दिया. रन-आउट होते ही भारतीय खेमे में जश्न शुरु हो गया. वही इंग्लिश खिलाड़ी इससे नाखुश दिखे. चार्लोट डीन और फ्रेया डेविस की तो आंखें भर आईं.
मांकड़िंग के मुताबिक जब गेंदबाज को लगता है कि नॉन-स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज बॉल के डिलीवर होने से पहले ही अपनी क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो गेंदबाज नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को रन आउट कर सकता है. इसमें गेंद रिकॉर्ड नहीं होती है लेकिन बैटर आउट हो जाता है.
इंग्लैंड के फैन्स एवं खिलाड़ी भले ही इससे काफी निराश दिखाई दिए, लेकिन आईसीसी के मुताबिक अब मांकड़िंग रन आउट करना उचित है. आईसीसी ने इस साल मांकड़िग को लॉ 41.16 (अनुचित) खेल से रन-आउट नियम (38) में शिफ्ट कर दिया था. मतलब यह है कि अब मांकड़िग करना खेल भावना के विरुद्ध नहीं माना जाता है. एक अक्टूबर से यह नया नियम लागू होने जा रहा है.
क्लिक करें- टीम इंडिया ने झूलन को दिया यादगार तोहफा, वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












