
DeepSeek को जोड़कर फंसा Perplexity AI, CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा- चीन नहीं जा रहा डेटा
AajTak
Perplexity AI पर DeepSeek R1 का सपोर्ट मिल रहा है. यानी R1 को आप Perplexity AI पर इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस अपडेट के साथ की कंपनी की डेटा पॉलिसी पर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें डेटा को चीनी सर्वर पर स्टोर करने की बात कही गई है. इस पूरे मामले में Perplexity AI के को-फाउंडर और CEO अरविंद श्रीनिवास ने जवाब दिया है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
DeepSeek R1 के लॉन्च होते ही हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई है. ये AI मॉडल अब अमेरिकी स्टार्टअप Perplexity AI पर भी उपलब्ध है. यानी आप Perplexity AI पर DeepSeek AI को इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस इंटीग्रेशन के बाद ही Perplexity AI पर डेटा स्टोर को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से Perplexity AI की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. इस पॉलिसी के मुताबिक, डीपसीक यूजर्स का डेटा कलेक्ट करेगा और उन्हें अपने चीनी सर्वर पर स्टोर करेगा. इस पॉलिसी के बाद लोग Perplexity AI की सिक्योरिटी और ट्रांसपैरेंसी पर सवाल उठा रहे हैं.
Perplexity AI के को-फाउंडर अरविंद श्रीनिवास ने X पर इसका जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, 'Perplexity के जरिए इस्तेमाल होने वाले DeepSeek का डेटा अमेरिका और यूरोप के डेटा सेंटर में स्टोर होगा. डीपसीक ओपनसोर्स सर्विस है और आपका कोई डेटा चीन में स्टोर नहीं होता है.'
यह भी पढ़ें: कौन हैं DeepSeek के फाउंडर Liang Wenfeng? 20 महीने पुराने स्टार्टअप ने कर दिखाया ये कमाल, चीन क्यों मानता है जरूरी
इस पूरे मामला की शुरुआत एक स्क्रीनशॉट से हुई है. इस स्क्रीनशॉट में प्राइवेसी पॉलिसी के उस पॉइंट को हाईलाइट किया गया है, जिसके मुताबिक यूजर्स का पर्सनल डेटा और यूजर्स इनपुट चीनी सर्वर पर स्टोर होगा. इस पॉइंट की वजह से ही लोग Perplexity AI पर सवाल उठा रहे हैं.
इस पर जवाब देते हुए श्रीनिवास ने कहा कि DeepSeek उनके मॉडल के जरिए काम करता है, जो यूरोप और अमेरिका में बेस्ड है. Perplexity मैनेजमेंट इस बात का पूरा ध्यान रख रहा है कि यूजर्स का कोई डेटा चीन में स्टोर ना हो. बता दें कि डीपसीक की पॉपुलैरिटी को देखते हुए Perplexity AI ने उसे अपने प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट किया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









