
CTET Answer Key 2024: सीटीईटी में पास या फेल? यहां चेक करें पेपर-2 की अनौपचारिक उत्तर कुंजी
AajTak
CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 14 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 20वें संस्करण का आयोजन किया. यह परीक्षा देश के 136 शहरों में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद उम्मीदवार उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं, जो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 से 15 दिन के अंदर जारी की जाएगी.
CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 14 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 20वें संस्करण का आयोजन किया. CTET दिसंबर 2024 परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. CTET पेपर 2 पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर 1 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया था. परीक्षा के बाद उम्मीदवार अपने संभावित मार्क्स को लेकर आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां अनौपचारिक उत्तर कुंजी दी गई है.
यहां दी गई अनौपचारिक उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं. जिन उम्मीदवारों को सीटीईटी पेपर-2 में कोड-G मिला था, वे यहां सब्जेक्ट वाइज अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं. हालांकि सीबीएसई 10 से 15 दिन के अंदर सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी कर देगा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











