
Crude oil price: तेल को लेकर सऊदी अरब ने चली ये नई चाल
AajTak
सऊदी अरब ने हाल ही में एक चेतावनी दी थी कि ओपेक प्लस देश तेल का उत्पादन घटा सकते हैं. सऊदी की इस चेतावनी के बाद दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब के इस बयान के पीछे मंशा तेल की कीमतों में इजाफा ही थी क्योंकि सऊदी की तेल से कमाई पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.
विश्व के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में शुमार सऊदी अरब ने हाल ही में एक चेतावनी दी थी कि ओपेक प्लस (OPEC+) देश तेल का उत्पादन घटा सकते हैं. सऊदी की इस चेतावनी के बाद दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. विश्लेषकों का कहना है कि सऊदी अरब के इस बयान के पीछे मंशा तेल की कीमतों में इजाफा ही थी क्योंकि सऊदी की तेल से कमाई पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल्ल अजीज बिन सलमान ने सोमवार को कहा था कि ओपेक प्लस देश तेल के उत्पादन में कटौती कर सकते हैं. उनके इस बयान से वैश्विक बाजारों में खलबली मच गई. कुछ दिनों के भीतर ही ओपेक के कई अन्य सदस्यों ने सऊदी के इस बयान का समर्थन भी किया. ऐसी रिपोर्ट्स भी थीं कि ईरान परमाणु समझौते की बहाली की दिशा में अगर ईरान का तेल वैश्विक बाजारों तक पहुंचा तो ओपेक प्लस देश तेल उत्पादन में कटौती कर सकते हैं.
इन बयानों के बाद अंतर्राष्ट्रीय ऑयल बेंचमार्क पर ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. विश्लेषकों का कहना है कि दरअसल सऊदी अरब की रणनीति तेल की कीमतों में वृद्धि की रही है ताकि इससे सऊदी अरब जितनी हो सके, उतनी अपनी जेबें भर सके.
मॉर्निंगस्टार (Morningstar) में यूटीलिटीज एंड एनर्जी एनालिस्ट स्टीफन एलिस ने कहा, अधिकतर बाजारों में उथल-पुथल से कीमतों में इजाफा हुआ है और ठीक ऐसा ही सऊदी अरब चाहता था. सऊदी अरब मंदी को लेकर अधिक चिंतित दिखाई देता है, क्योंकि इससे तेल की कीमतों में गिरावट आएगी. ऐसे में सऊदी अरब जब तक संभव हो सके, तेल की बढ़ी हुई कीमतों का लाभ उठाना चाहता है.
ईरान का तेल वैश्विक बाजार पहुंचने की संभावना
इस बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से तेल की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










