
CrPC Section 84: कुर्की के बारे में दावे और आपत्तियों को लेकर प्रावधान करती है धारा 84
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 84 (Section 83) कुर्की के बारे में दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया (Procedure) को परिभाषित किया गया है. तो चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 84 इस बारे में क्या बताती है?
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) में ऐसी कानूनी प्रक्रियाओं (Legal procedures) को परिभाषित (Defined) किया गया है, जिनका प्रयोग अदालती कार्यवाही (Court proceedings) और पुलिस व्यवस्था में किया जाता है. इसी तरह से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 84 (Section 83) कुर्की के बारे में दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया (Procedure) को परिभाषित किया गया है. तो चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 84 इस बारे में क्या बताती है?
सीआरपीसी की धारा 84 (CrPC Section 84) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 84 कुर्की के बारे में दावे और आपत्तियों (Claims and Objections) को परिभाषित (Define) करती है. CrPC की धारा 84 के अनुसार-
(1) यदि धारा 83 (Section 83) के अधीन कुर्क की गई किसी संपत्ति (Attached property) के बारे में उस कुर्की की तारीख से छह मास के भीतर कोई व्यक्ति, जो उद्घोषित व्यक्ति (Proclaimed person) से भिन्न है, इस आधार पर दावा (Claim) या उसके कुर्क किए जाने पर आपत्ति (Objection) करता है कि दावेदार या आपत्तिकर्ता (Claimant or objector) का उस संपत्ति में कोई हित है और ऐसा हित धारा 83 के अधीन कुर्क नहीं किया जा सकता तो उस दावे या आपत्ति की जांच (Investigation) की जाएगी, और उसे पूर्णतः या भागतः (wholly or in part) मंजूर या नामंजूर (Approve or disapprove) किया जा सकता है:
लेकिन इस उपधारा द्वारा अनुज्ञात अवधि (Allowed period) के अंदर किए गए किसी दावे या आपत्ति को दावेदार या आपत्तिकर्ता (Claimant or objector) की मृत्यु हो जाने की दशा में उसके विधिक प्रतिनिधि (Legal representative) द्वारा चालू रखा जा सकता है. (2) उपधारा (1) के अधीन दावे (Claims) या आपत्तियां (Objections) उस न्यायालय (Court) में, जिसके द्वारा कुर्की का आदेश (Attachment order) जारी किया गया है, या यदि दावा या आपत्ति ऐसी संपत्ति (Property) के बारे में है जो धारा 83 की उपधारा (2) के अधीन पृष्ठांकित आदेश (Paged order) के अधीन कुर्क की गई है तो, उस जिले के, जिसमें कुर्की की जाती है मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (Chief Judicial Magistrate) के न्यायालय (Court) में की जा सकती है.
(3) हर एक ऐसे दावे या आपत्ति की जांच (Inquiry of claim or objection) उस न्यायालय (Court) द्वारा की जाएगी जिसमें वह किया गया था या की गई है, लेकिन अगर वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के न्यायालय में किया गया था या की गई है तो वह उसे निपटारे के लिए अपने अधीनस्थ किसी मजिस्ट्रेट (Magistrate) को दे सकता है.
(4) कोई व्यक्ति, जिसके दावे या आपत्ति (Claim or objection) को उपधारा (1) के अधीन आदेश द्वारा पूर्णत: या भागतः (wholly or in part) नामंजूर (Disapprove)कर दिया गया है, ऐसे आदेश की तारीख से एक वर्ष की अवधि के भीतर, उस अधिकार को सिद्ध करने के लिए, जिसका दावा वह विवादग्रस्त संपत्ति (Disputed property) के बारे में करता है, वाद संस्थित (Instituted) कर सकता है; लेकिन वह आदेश ऐसे वाद के, यदि कोई हो, परिणाम के अधीन रहते हुए निश्चायक (Conclusive) होगा.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








