
CrPC Section 56: जानें, गिरफ्तार शख्स को मजिस्ट्रेट या SHO के समक्ष पेश करने का प्रावधान
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 56 (Section 56) में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की मजिस्ट्रेट (magistrate) या पुलिस थाने (police station) के एसएचओ (SHO) के समक्ष पेशी किए जाने के प्रावधान (provisions) के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 56 क्या कहती है?
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धाराओं (Sections) में अदालत (Court) और पुलिस (Police) के काम करने की प्रक्रिया (Process) के बारे में जानकारी (information) मिलती है. इसी प्रकार से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 56 (Section 56) में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की मजिस्ट्रेट (magistrate) या पुलिस थाने (police station) के एसएचओ (SHO) के समक्ष पेशी किए जाने के प्रावधान (provisions) के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 56 क्या कहती है?
सीआरपीसी की धारा 56 (CrPC Section 56)
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 56 (Section 56) में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के समक्ष पेश करना बताया गया है. CrPC की धारा 56 के अनुसार वारंट के बिना गिरफ्तारी करने वाला पुलिस अधिकारी (police officer) अनावश्यक विलंब (without unnecessary delay) के बिना और जमानत (bail) के संबंध में इसमें अंतर्विष्ट उपबंधों के अधीन (subject to the provisions contained in) रहते हुए, उस व्यक्ति को. जो गिरफ्तार किया गया है. उस मामले में अधिकारिता (jurisdiction) रखने वाले मजिस्ट्रेट (Magistrate) के समक्ष या किसी पुलिस थाने (Police Station) के भारसाधक अधिकारी (officer in charge) के समक्ष ले जाएगा या भेजेगा.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 55: बिना वारंट गिरफ्तारी के लिए अधीनस्थ की प्रतिनियुक्त को बताती है ये धारा
क्या होती है सीआरपीसी (CrPC)
सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में 'दंड प्रक्रिया संहिता' कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










