
Crime Katha: प्लास्टिक ड्रम में कटा हुआ सिर, बोरे में लाश के टुकड़े और एक हाथ गायब... दहला देगी लुधियाना के दविंदर की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
पंजाब के लुधियाना से मेरठ के नीले ड्रम जैसा मामला सामने आया है. जहां दविंदर कुमार नामक एक शख्स की हत्या कर दी गई और फिर उसकी लाश के टुकड़े ड्रम और बोरे में भरकर एक खाली प्लॉट में फेंक दिए गए. लाश के पोस्टमार्टम में हत्या से पहले इंजेक्शन देने के संकेत मिले हैं. पढ़ें कत्ल की खौफनाक कहानी.
Ludhiana Murder Case: पंजाब के लुधियाना से सामने आए एक खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. जालंधर बाइपास के पास एक खाली प्लॉट में सफेद प्लास्टिक के ड्रम और बोरे में युवक की कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. गुरुवार सुबह एक राहगीर को ड्रम से तेज बदबू आई, जिससे उसे शक हुआ. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ड्रम खोला तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए. यह वारदात मेरठ के चर्चित नीले ड्रम की याद दिलाने वाली थी.
मुंबई से लौटा था दविंदर मृतक की पहचान 35 वर्षीय दविंदर कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का रहने वाला था. दविंदर पेशे से ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल प्रिंटिंग मशीनों से जुड़ा काम करता था. वह पिछले 4–5 महीनों से मुंबई में काम कर रहा था और दो दिन पहले ही लुधियाना लौटा था. परिवार के मुताबिक दविंदर मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति था. उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी करीब 7 महीने की एक मासूम बेटी भी है.
पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा इस मामले में गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम के दौरान बड़ा खुलासा किया है. डॉक्टरों को दविंदर के बाएं हाथ पर इंजेक्शन लगाए जाने के साफ निशान मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसे किसी नशीले या जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया. हालांकि मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. विसरा सैंपल फॉरेंसिक साइंस लैब भेज दिए गए हैं.
छह टुकड़ों में काटा गया शव पोस्टमार्टम के लिए लाश के छह टुकड़ों को अस्पताल लाया गया था. हैरानी की बात यह रही कि लाश का दायां हाथ मौके से बरामद नहीं हुआ. पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शरीर के कुछ हिस्से अलग-अलग जगहों पर फेंके हैं. इसी वजह से आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जांच अधिकारी मानते हैं कि हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई.
दोस्त ही निकला कातिल इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के दोस्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है. शेरा पेशे से बढ़ई बताया जा रहा है और मृतक के घर के पास ही रहता था. पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है.
दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर जांच में सामने आया है कि दविंदर और शेरा गहरे दोस्त थे. दविंदर मुंबई से लुधियाना डिजिटल प्रिंटिंग मशीनें खरीदने के लिए आया था. इसी दौरान दोनों की मुलाकातें बढ़ीं. लेकिन पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर उनके बीच तनाव चल रहा था. पुलिस को शक है कि यही विवाद धीरे-धीरे जानलेवा झगड़े में बदल गया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










