
दिल्ली में न्यूयॉर्क-लंदन जैसा होगा एंटरटेनमेंट जोन... राजघाट पावर प्लांट को रीडेवलप करने की तैयारी में सरकार
AajTak
दिल्ली का एक दशक से बंद पड़ा राजघाट थर्मल पावर प्लांट अब राजधानी का सबसे बड़ा मनोरंजन और सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है. दिल्ली सरकार इस 28 एकड़ जमीन को लंदन के बैटरसी पावर स्टेशन की तर्ज पर विकसित कर नाइटलाइफ़ हब बनाने की तैयारी कर रही है.
दिल्ली सरकार का बिजली विभाग राजधानी के बंद पड़े राजघाट थर्मल पावर प्लांट के मेगा रीडेवलपमेंट की तैयारी कर रहा है. करीब 28 एकड़ में फैला यह पावर प्लांट पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त से बंद पड़ा है, जिसे अब एक आधुनिक नाइटलाइफ़, सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने न्यूयॉर्क के हाई लाइन पार्क और लंदन के बैटरसी पावर स्टेशन जैसे अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स की स्टडी की गई है.
प्रस्तावित योजना के तहत यहां कैफे, लाइव कॉन्सर्ट, सूफी नाइट्स और ओपन-एयर परफॉर्मेंस स्पेस बनाए जाएंगे. इसका मकसद दिल्ली में रात के वक्त मनोरंजन के विकल्पों को बढ़ाना और पर्यटन के जरिए राजस्व के नए स्रोत तैयार करना है.
यह प्रोजेक्ट पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगा, जिसमें यमुना किनारे प्रोमेनेड और सोलर चार्ज्ड पैडल बोट्स जैसी सुविधाएं शामिल की जाएंगी. फिलहाल, यह प्रस्ताव योजना चरण में है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस पर जमीन स्तर पर काम शुरू करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी.
विदेशों की तर्ज पर मनोरंजन और संस्कृति का मेल
इस रीडेवलपमेंट के लिए बिजली विभाग ने दुनिया भर के सफल उदाहरणों को आधार बनाया है. इसमें जर्मनी की ज़ोलवेराइन कोल माइन और कनाडा का टोरंटो डिस्टिलरी डिस्ट्रिक्ट भी शामिल है. सरकार का मानना है कि दिल्ली में शाम के वक्त मनोरंजन के विकल्प मॉल या फिल्म तक सीमित हैं. इस प्लांट के पुनर्विकास से लोगों को मॉल से इतर एक नया और जीवंत सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा, जहां लोग देर रात तक कला और संगीत का आनंद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें: रिपब्लिक डे से पहले 7 दिन चलेगी चीलों की ‘चिकन पार्टी’, दिल्ली सरकार ने किए खास इंतजाम

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








