
मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की बात कहां से निकली? ठाकरे बंधुओं के लिए क्या कारगर है ये मुद्दा
AajTak
मुंबई को अलग करने की बात बीएमसी चुनावों में कहां से उठ गई? यह मुद्दा मराठी वोटरों को एकजुट करने की रणनीति है, लेकिन सवाल यह है कि इसका प्रभाव कितना होने वाला है?
मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है. हमेशा से राजनीतिक बहसों का केंद्र रही है. पर इस बार मामला कुछ और है. मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हवा फैला दी गई है. हालांकि किसी ने भी ऐसा नहीं कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोई योजना है पर मुंबई में अब यह मुद्दा बन चुका है. पूरे मुंबई में कौवा कान लेकर उड़ रहा है. दरअसल 15 मार्च को मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के संदर्भ में यह विषय अब मुद्दा बन चुका है.
जाहिर है कि मराठी मानुष की बात करने वाले को चुनावों में इस मुद्दे से लाभ मिल सकता हैं. इसी सिलसिले में तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई के एक बयान को ठाकरे बंधुओं ने पकड़ लिया. जाहिर है कि मुद्दा और गरम हो गया है. यहां तक कि महायुति के सहयोगी एकनाथ शिंदे को भी अन्नामलाई का मुंबई को सभी का और एक अंतरराष्ट्रीय शहर बताना रास नहीं आया. अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह मुद्दा कहां से उठा और कैसे सबसे प्रमुख मुद्दा बन गया?
शिवसेना (यूबीटी ) कर रही अपने पुनर्जन्म की कोशिश
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों ही भाई अपने राजनीतिक दुर्दिन के दिनों से जूझ रहे हैं. फिलहाल अपनी राजनीतिक पहचान बचाने के लिए ही ही दोनों भाई सारे गिले शिकवे भूलाकर एक हो गए है. दोनों ही मिलकर एक मंच से 1960 के 'संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन' की दुहाई दे रहे हैं. पहली नजर में यह केवल एक ऐतिहासिक जिक्र लग सकता है, लेकिन अगर गहराई से देखें तो यह शिवसेना के उस 'मूल विचार' की ओर वापसी है, जिसने 66 साल पहले मुंबई की सड़कों पर संघर्ष की इबारत लिखी थी.
1960 उस दौर में जब मोरारजी देसाई का दौर था, यह हवा उड़ी कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर दिया जाएगा. आज, राज और उद्धव इसी डर को नए स्वरूप में पेश कर रहे हैं. ठाकरे बंधुओं का कहना है मुंबई को भौगोलिक रूप से अलग करना तो नामुमकिन है पर मुंबई में कुछ ऐसा किया जा रहा है कि यहां मराठियों का प्रभुत्व खत्म हो जाए. इसी नैरेटिव के साथ वे मराठी मानुष को यह संदेश दे रहे हैं कि 1960 की तरह ही आज भी 'अस्तित्व की लड़ाई' शुरू हो चुकी है.
इसमें कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान पर इतिहास की छाया होती है. 1960 के आंदोलन के परिणाम स्वरूप ही बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का उदय हुआ था, ठीक वैसे ही 2026 में राज और उद्धव की 'एकजुटता' को एक नई शुरुआत के तौर पर पेश किया जा रहा है. शिवसेना शुरू से ही मुंबई पर बाहरियों के खतरे से बचाने के नाम पर राजनीति करती रही है. यही कारण है कि उनका शिकार आम तौर पर गरीब तबके हिंदी भाषी या तमिल भाषी ही रहे हैं.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और भारत पर पाकिस्तान को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को युद्ध में जीत मिलती है तो भारत, अफगानिस्तान और ईरान पाकिस्तान के खिलाफ एक साझा गुट बना सकते हैं.

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.








