
Crime Katha: पिता घोंटता रहा सास का गला, बेटी देखती रही... दिल दहला देगी सूरत मर्डर केस की सनसनीखेज कहानी
AajTak
Crime Katha: सूरत में हमीदा खातून की हत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बेटे, बहू और समधी ने मिलकर गला घोंटकर महिला की हत्या की और लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया गया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें इस खूनी साजिश की पूरी कहानी.
Crime Katha: सूरत के अमरोली इलाके में मौजूद कोसाड आवास कॉलोनी में 11 मार्च 2026 की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सफाई कर्मचारियों को सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरा दिखाई दिया. शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं था कि उस बोरे के अंदर क्या हो सकता है. लेकिन उस बोरे में एक खौफनाक राज छिपा था. जब कर्मचारियों ने बोरा खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए. बोरे में एक महिला की लाश थी, जिसके हाथ और पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे.
मरने वाली महिला की पहचान लाश देखकर कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. तफ्तीश के कुछ ही घंटों में यह साफ हो गया कि यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या का मामला है. सबसे पहले पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई को अंजाम दिया. पता चला कि मरने वाली महिला हमीदा खातून मंसूरी थी, जो उसी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थीं.
परिवार की मुखिया थीं हमीदा खातून दरअसल, हमीदा खातून मंसूरी करीब 57 साल की थीं और अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. उनके पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. वह अपने दो बेटों वसीम और परवेज के साथ कोसाड आवास में रहती थीं. परिवार में वसीम की पत्नी शबाना भी थी, जो तीन साल पहले इस घर में बहू बनकर आई थी.
देवर-भाभी के रिश्ते से बढ़ा विवाद पड़ोसियों के अनुसार, शुरुआत में परिवार सामान्य दिखाई देता था, लेकिन धीरे-धीरे घर में झगड़ों की आवाजें बढ़ने लगी थीं. किसी को अंदाजा नहीं था कि इन झगड़ों की जड़ इतनी गहरी है कि एक दिन यही रिश्ते खून के रिश्तों को भी खत्म कर देंगे. पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल हमीदा का छोटा बेटा परवेज मंसूरी भटक चुका था, वो अपनी भाभी शबाना के साथ रिलेशनशिप में था.
हमीदा ने किया अवैध रिश्ते का विरोध बताया गया कि यह रिश्ता तब शुरू हुआ था जब शबाना शादी के बाद कुछ समय के लिए बिहार गई थी. उस दौरान परवेज भी वहां पहुंचा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. समय के साथ यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि सूरत लौटने के बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे. जब हमीदा को इस अवैध संबंध की भनक लगी तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया. यहीं से घर में रोजाना झगड़े होने लगे और माहौल धीरे-धीरे जहरीला होता गया.
समधी के साथ भी उलझा रिश्ता जांच में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया. पुलिस के मुताबिक, हमीदा खातून का शबाना के पिता मोहम्मद फिरोज आलम के साथ भी एक अजीब तरह का पुराना विवाद था. बताया जाता है कि हमीदा जब अपने मायके गई थीं, तब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. हमीदा विधवा थीं और फिरोज की पत्नी भी लंबे समय से बीमार बताई जा रही थी. यही वजह थी कि दोनों के बीच संबंधों की चर्चा परिवार में तनाव का कारण बन गई. इस उलझे हुए रिश्तों के जाल ने घर के माहौल को और भी विस्फोटक बना दिया था.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और 'अफगान डिफेंस फोर्सेज' ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई (Counter-Attack) शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं.

गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर 12 लाख की उगाही करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. जमीन दिखाने के बहाने टीचर को होटल ले जाया गया, जहां अचानक एक महिला बिना कपड़ों के सामने आ गई. फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई. गैंग ने पहले 40 लाख रुपये की मांग की, बाद में 12 लाख रुपये लेकर भी धमकाते रहे.











