
ईरान जंग से भारत के लिए बड़ा सबक, पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बताया कैसे अभेद्य बनेगा हमारा आसमान
AajTak
पूर्व वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूक्रेन जैसे संघर्षों से भारत को मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम विकसित करने का सबक मिला है. उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्धों में ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लेकिन केवल उन्हीं पर निर्भर रहना रणनीतिक रूप से सही नहीं होगा.
पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर के सैन्य रणनीतिकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) वी.आर. चौधरी ने कहा कि इस संघर्ष से भारत के लिए सबसे बड़ा सबक यह है कि देश को तत्काल एक 'अत्यधिक शक्तिशाली एयर डिफेंस' सिस्टम विकसित करना होगा.
राजधानी के मानकेशा सेंटर में आयोजित एक नेशनल कॉन्क्लेव के दौरान पीटीआई से बातचीत करते हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख ने आधुनिक युद्धों में ड्रोन की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने स्वीकार किया कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया के युद्ध में ड्रोन्स ने अहम भूमिका निभाई है और भविष्य में भी यह एक बड़ा फैक्टर होंगे.
हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि भारत को अभी अपनी पूरी रणनीति सिर्फ ड्रोन्स पर केंद्रित नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, "ड्रोन मौजूदा प्रयासों के पूरक (supplement) हो सकते हैं, लेकिन युद्ध जीतने के लिए हम पूरी तरह उन पर निर्भर नहीं रह सकते."
अभेद सुरक्षा चक्र की मांग: 'वन नेशन, वन ग्रिड' चौधरी ने देश की सुरक्षा प्रणालियों के एकीकरण (Integration) पर जोर देते हुए कहा कि हमें एक ऐसा 'मेश नेटवर्क' (Mesh Network) बनाने की जरूरत है जो सभी सेंसरों, शूटर्स और सैन्य प्लेटफॉर्म्स को एक साझा नेशनल नेटवर्क पर जोड़ दे.
यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम THAAD को किया ध्वस्त, जॉर्डन में था तैनात
उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि हम अलग-अलग सेनाओं की व्यक्तिगत क्षमता देखने के बजाय 'नेशनल पावर' के रूप में दुश्मन का मुकाबला करें. इसमें साइबर क्षमताओं को एयर डिफेंस के साथ जोड़ना सबसे महत्वपूर्ण कदम होगा.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





