
मोबाइल डेटा पर सरकार लगा सकती है नया टैक्स, हर GB डेटा पर देने हो सकता है इतना एक्स्ट्रा
AajTak
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डेटा टैक्स की बात लोग कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार डेटा पर टैक्स लगाने का विचार कर रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
भारत में आने वाले समय में मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करना महंगा हो सकता है. सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाने के विकल्प को देख रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में Department of Telecommunications (DoT) से कहा गया है कि वह इस पर स्टडी करे और बताए कि क्या डेटा यूज़ पर टैक्स लगाना संभव है या नहीं.
यह भी पढ़ें: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का बड़ा मुद्दा, 12 महीने में 13 बार क्यों करना पड़ता है रिचार्ज, इनकमिंग कॉल क्यों होती है बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की एक रिव्यू मीटिंग में यह मुद्दा सामने आया. इसके बाद DoT को कहा गया कि वह यह जांच करे कि मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर टैक्स लगाया जा सकता है या नहीं और अगर लगाया जाए तो उसका मॉडल क्या होगा.
रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जिस विकल्प को देख रही है उसमें ₹1 प्रति GB डेटा पर टैक्स लगाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो हर बार जब कोई यूजर मोबाइल डेटा इस्तेमाल करेगा तो उस पर यह अतिरिक्त चार्ज जुड़ सकता है.
बताया जा रहा है कि अगर ₹1 प्रति GB का टैक्स लागू होता है तो इससे सरकार को हर साल लगभग ₹22,900 करोड़ तक की कमाई हो सकती है. हालांकि अभी यह सिर्फ एक प्रस्ताव है और इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और 'अफगान डिफेंस फोर्सेज' ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई (Counter-Attack) शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं.

गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर 12 लाख की उगाही करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. जमीन दिखाने के बहाने टीचर को होटल ले जाया गया, जहां अचानक एक महिला बिना कपड़ों के सामने आ गई. फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई. गैंग ने पहले 40 लाख रुपये की मांग की, बाद में 12 लाख रुपये लेकर भी धमकाते रहे.











