
पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और 'अफगान डिफेंस फोर्सेज' ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई (Counter-Attack) शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और 'अफगान डिफेंस फोर्सेज' ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई (Counter-Attack) शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं.
इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए थे.
अफगान तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता, अबिदुल्लाह उकाब ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं. उनका दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के विभिन्न शहरों पर हवाई हमले (ड्रोन हमले) किए हैं.
उकाब ने कहा, 'इन हमलों में अफगान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोहाट का सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और कैंप शामिल हैं. 'फिलहाल पाकिस्तान के मुख्तलिफ (विभिन्न) शहरों में धमाकों की खबरें आ रही हैं, जिससे वहां का प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
यह भी पढ़ें: तालिबान का पाकिस्तान को 'डेथ वारंट', इस्लामाबाद-कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी
अफगान तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ऑपरेशन अभी थमा नहीं है. तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी अपनी जमीन पर दिया जाएगा." सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल बढ़ गई है.

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?










