
आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला... 84 साल की बुजुर्ग की मौत; लोगों ने कुत्ते को खोजकर मार डाला
AajTak
केरलम में 84 साल की बुजुर्ग महिला की आवारा कुत्ते के हमले से मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को खोजकर मार डाला है. इससे पहले भी इस कुत्ते ने कुछ लोगों पर हमला किया था.
केरलम में 84 साल की बुजुर्ग महिला की आवारा कुत्ते के हमले से मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया. जिसके बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आवार कुत्ते को भी मार डाला.
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बिस्तर पर पड़ी कार्तियानी और उनके बेटे देवदासन, जो खुद भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन पर गुरुवार शाम कुत्ते ने हमला कर दिया.
इस घटना की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्ते की तलाश शुरू की और मिलने पर उसे मार दिया.
पुलिस ने बताया कि कार्तियानी के अलावा कुत्ते ने आसपास के तीन अन्य लोगों और 3 कुत्तों पर भी हमला किया था.यह भी पढ़ें: सिलेंडर कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मॉनिटरिंग टीम रखेगी नजर; हाई-लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले
पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम के बाद कार्तियानी का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं, देवदासन को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. यह घटना वेल्लाराकड (त्रिशूर) की है.दूसरे बेटे के आने पर चला घटना का पता
आवारा कुत्ते के बुजुर्ग पर हमले की घटना का पता तब चला जब कार्तियानी का दूसरा बेटा मणि शाम को खाना लेकर घर पहुंचा. पुलिस के अनुसार, मणि ने देखा कि देवदासन गंभीर रूप से घायल थे, जबकि कार्तियानी अपने कमरे में खून से लथपथ पड़ी थीं. दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया.

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?










