
तालिबान का पाकिस्तान को 'डेथ वारंट', इस्लामाबाद-कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी
AajTak
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी हाजी जाहिद ने इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा पर हमले की धमकी दी है. सर्वोच्च नेता अखुंदजादा के करीबी गुट की ओर से आई इस चेतावनी ने दोनों देशों के बीच तनाव को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है.
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अब 'आर-पार' की जंग में तब्दील होता दिख रहा है. पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद अब तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान के प्रमुख शहरों पर हमले की धमकी दी है. यह चेतावनी कथित तौर पर अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद सामने आई है.
रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के तालिबान गवर्नर के प्रवक्ता हाजी जाहिद ने कहा कि यदि पाकिस्तान की ओर से ऐसे हमले जारी रहते हैं तो पाकिस्तान के बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है. उन्होंने विशेष रूप से इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा का उल्लेख किया.
यह बयान ऐसे समय आया है जब अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में राजधानी काबुल और कंधार सहित कुछ अन्य क्षेत्रों को भी निशाना बनाए जाने की खबरें हैं.
यह भी पढ़ें: अफगान फोर्सेज ने PAK पोस्ट कब्जाए तो पाकिस्तान ने काबुल समेत कई शहरों में की एयरस्ट्राइक... छिड़ी जंग
हाजी जाहिद,हाजी युसूफ के प्रवक्ता हैं. वफा को तालिबान के शीर्ष नेता हैबतुल्ला अखुंदजादा का करीबी माना जाता है और उत्तरी अफगानिस्तान में उनका प्रभाव काफी मजबूत बताया जाता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का संकेत है. अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा लंबे समय से विवाद और सैन्य झड़पों का केंद्र रही है. समय-समय पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार हमलों और उग्रवादियों को समर्थन देने के आरोप लगाते रहे हैं.

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.







