
जिस अबरार अहमद को काव्या मारन ने खरीदा... उसने भारत के खिलाफ हमेशा उगला है जहर, भारतीय क्रिकेटर को दिया था 'चैलेंज'
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने ऑक्शन में खरीदा. अबरार को खरीदने के बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी आलोचकों के निशाने पर आ गई है. अबरार के कुछ पुराने पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो भारत विरोधी हैं.
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) में प्लेयर्स ऑक्शन के बाद पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अबरार अहमद सुर्खियों में आ गए हैं. 12 मार्च (गुरुवार) को लंदन में हुई 2026 सीजन की नीलामी में अबरार को सनराइजर्स लीड्स (SunRisers Leeds) ने उन्हें 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा.
सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है. बता दें कि सन ग्रुप ही आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मालिक है. इस साइनिंग के बाद भारत में सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. सनराइजर्स के फैन्स 'ऑरेंज आर्मी' ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए. सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन भी आलोचकों के निशाने पर हैं.
यह भी पढ़ें: PAK क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, बवाल के बीच BCCI ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, फैन्स का गुस्सा सिर्फ इस बात पर नहीं है कि किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन किया है, बल्कि अबरार अहमद के कुछ पुराने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट भी इस विवाद को हवा दे रहे हैं. वैसे भी अबरार भारत विरोधी पोस्ट और बयान के चलते सुर्खियों में आते रहे हैं.
भारत के खिलाफ हमेशा उगला है जहर अबरार अहमद का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट फिर से वायरल हो गया है. इस पोस्ट में उन्होंने 'फैंटास्टिक टी' का जिक्र किया था. भारतीय फैन्स ने इस पोस्ट को भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान के उस वायरल वीडियो से जोड़कर देखा, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में दी गई चाय को 'फैंटास्टिक' बताया था. कई यूजर्स ने इस पोस्ट को भारतीय सेना से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर तंज के रूप में देखा, जिसके कारण अबरार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.
बता दें कि साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था. तब सीमा पर काफी तनाव पैदा हुआ और पाकिस्तान की तरफ से की गई हिमाकत का भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. अभिनंदन वर्धमान ने तो मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था. हालांकि, इसी दौरान अभिनंदन का विमान क्रैश हो गया था और वो पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए. पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को पकड़ लिया था, लेकिन भारत के डर से उन्हें दो दिन बाद ही रिहा कर दिया था.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.









