
जादुई पिन, पंप मारना... LPG संकट ने स्टोव वाला ज़माना याद दिला दिया
AajTak
गैस संकट के बीच सरकार मिट्टी का तेल बांटने का प्लान कर रही है. पुरानी पीढ़ी के लिए ये नॉस्टेलजिया जैसा है, क्यूंकि आज जहां सोसाइटी में गैस खुद पाइप से आ रही है पहले मिट्टी का तेल लाने का संघर्ष होता था, फिर आती थी स्टोव की बारी. क्यूंकि स्टोव जलाना अपने आप में एक कला थी और इसे जलाने वाला कलाकार.
अमेरिका-इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद पश्चिमी एशिया में जो संघर्ष शुरू हुआ, उसने दुनिया को अपने चपेट में ले लिया. कई देशों में ईंधन का संकट फैल गया है और भारत पर भी इसका असर दिख रहा है. आज जब देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, तो एक बार फिर मिट्टी के तेल (केरोसिन) की चर्चा होने लगी है. सरकार की ओर से केरोसिन उपलेब्ध कराने की सुगबुगाहट ने आज की उस 'इंस्टेंट' पीढ़ी को हैरान कर दिया है जो गैस चूल्हे के अलावा कुछ नहीं जानती. लेकिन इसी खबर ने 90 के दशक से पहले की उस पीढ़ी को स्मृतियों के गलियारे में ला खड़ा किया है, जहाँ रसोई का मतलब पीतल या लोहे का वह चमकता हुआ 'स्टोव' हुआ करता था. रसोई का वह पुराना खिलाड़ी, जो सिर्फ चूल्हा नहीं था, बल्कि मध्यवर्गीय परिवारों के धैर्य और संघर्ष का प्रतीक था.
आज की 'इंस्टेंट' दुनिया में जब हम एक बटन दबाकर नीली लौ पर खाना बनाना शुरू कर देते हैं, तो शायद हमें अंदाजा भी नहीं कि 90 के दशक से पहले की रसोई किसी 'एडवेंचर' से कम नहीं थी. एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आज फिर उस पुराने खिलाड़ी की याद दिला दी है जिसे 'स्टोव' कहते थे. पीतल का वो चमकता हुआ यंत्र, जो कबाड़खाने में जाने से पहले हर घर की धड़कन हुआ करता था.
स्टोव जलाना अपने आप में एक 'मिशन' था. सबसे पहले उसकी टंकी में मिट्टी का तेल (केरोसिन) भरना और फिर शुरू होता था सबसे रिस्की काम—पंप मारना. हवा भरने के लिए जब उस हैंडल को ऊपर-नीचे किया जाता था, तो उसकी 'खट-खट' की आवाज़ पूरे मोहल्ले को बता देती थी कि फलां के घर में चाय की तैयारी हो रही है.
यहीं से जीवन का वो सबक शुरू होता था जिसे आज की 'जेन-ज़ी' शायद कभी न समझ पाए. स्टोव सिखाता था कि आग और सुकून, दोनों वक्त मांगते हैं. जौन एलिया का कोई शेर हो या स्टोव की नीली लौ, दोनों को समझने के लिए खुद को तपाना पड़ता है. स्टोव कहता था कि मंज़िल पाना (हासिल-ए-कुन) आसान है, पर हकीकत में लौ जलाने के लिए मेहनत की रगड़ ज़रूरी है.
उस दौर में स्टोव की 'पिन' अलग ही लेवल का कंट्रीब्यूट करता था, इसलिए उसका स्वैग भी कम नहीं था. आंच धीमी पड़ते ही एक पतली सी तार वाली पिन से बर्नर के छेद को साफ किया जाता था. यह काम किसी डॉक्टर की सर्जरी जैसा सटीक होता था—ज़रा सी चूक और हाथ जलने का डर. और वो 'भभकना'! जब स्टोव अचानक आग के गोले में बदल जाता था, तब घर की महिलाओं की फुर्ती देखने लायक होती थी. उसे उठाकर आंगन में फेंकना किसी एक्शन फिल्म के सीन से कम नहीं था.
ज़रा सोचिए, एक तरफ स्टोव अपनी पूरी लय में 'घरघराहट' कर रहा हो और बैकग्राउंड में अजीज मियां की कव्वाली गूंज रही हो. क्या गजब का तालमेल होता होगा. अजीज मियां जब अपनी मखमली आवाज़ में 'शराब' और 'साकी' की बात करते थे, तो इधर स्टोव से उठती मिट्टी के तेल की वो तीखी गंध एक अलग ही नशा घोलती थी. वह गंध अभाव की नहीं, बल्कि एक भरे-पूरे घर के 'अपनेपन' की पहचान थी.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में इंडिया टुडे मैगजीन के पुराने संपादकों के साथ ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने अगली कवर स्टोरी पर गहन चर्चा की. पर्दे के पीछे होने वाली न्यूज मीटिंग का लाइव सेशन आम लोगों के लिए बड़ा ही दिलचस्प बन पड़ा, जिसमें गुजरे जमाने की पत्रकारिता, संस्थान की कार्यशैली और मालूम हुआ कि कैसे बीते दौर में लोगों को इंडिया टुडे मैगजीन का इंतजार होता था.

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर कुछ लोग उसके परिवार के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे. पुलिस जांच में पता चला कि एक बैंक खाते में दो दिनों में करीब 37 लाख रुपये जमा हो गए. द्वारका जिला पुलिस ने तुरंत खाते को फ्रीज कर दिया और अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.

पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल कमरे में एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई. वह बुधवार को एक लड़के के साथ होटल में आई थी, जो शाम को कमरे को बाहर से बंद कर चला गया और तब से लापता है. लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.









