
फर्जी मेडिकल वीजा पर दिल्ली में रह रहे थे 10 बांग्लादेशी, पुलिस ने दबोचा
AajTak
दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल ने अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी मेडिकल वीजा के सहारे भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये सभी बुल्गारिया जाने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने पीरागढ़ी चौक के पास डीडीए पार्क में छापा मारकर आरोपियों को हिरासत में लिया.
दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले की 'फॉरेनर सेल' ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो फर्जी मेडिकल वीजा के सहारे भारत में रह रहे थे और यहां से यूरोप जाने की योजना बना रहे थे.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक अपने भारतीय वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से इलाके में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर 6 मार्च, 2026 को फॉरेनर सेल की टीम ने पीरागढ़ी चौक के पास स्थित डीडीए पार्क की घेराबंदी की.
पुलिस की मौजूदगी भांपते ही संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान इनमें से कोई भी व्यक्ति वैध पहचान पत्र या भारत में रहने के जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सका.
बुल्गारिया जाने का था इरादा पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी 10 बांग्लादेशी नागरिक भारत का इस्तेमाल एक 'ट्रांजिट पॉइंट' के रूप में कर रहे थे. इनका असल मकसद भारत में रहते हुए बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा हासिल करना था. जांच में पता चला कि इनके पासपोर्ट और वीजा काफी समय पहले ही एक्सपायर हो चुके थे, जिसके बाद से ये दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे.
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान पकड़े गए लोगों में फारुक (39), मोहम्मद सोजिब फकीर (29), शोहाग मिया (26), शहाबुद्दीन (36), मोहम्मद शराजुल इस्लाम शाहिदुल (37), गुलाम रब्बानी (29), सजीब मिया (26), मोहम्मद जहिरुल (33), मोहम्मद आलमगीर होसिन (30) और मोहम्मद अब्दुल कुद्दुस (38) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रहे 17 साल की लड़की समेत 2 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.







