
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' का आगाज... सर्जियो गोर-अक्षय कुमार सहित कई हस्तियां कर रहीं शिरकत
AajTak
यह कॉन्क्लेव भारत का प्रमुख थॉट-लीडरशिप मंच है, जो पिछले दो दशकों से दुनिया की नब्ज टटोलते हुए भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी, संस्कृति और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर बहस और विचारों को दिशा देता रहा है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026... एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रभावशाली विचारकों, राजनेताओं और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर ला रहा है. 'द इंटेलिजेंस एक्सचेंज' थीम पर आधारित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज यानी 13 और 14 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित ताज होटल में हो रहा है.
यह कॉन्क्लेव भारत का प्रमुख थॉट-लीडरशिप मंच है, जो पिछले दो दशकों से दुनिया की नब्ज टटोलते हुए भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी, संस्कृति और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर बहस और विचारों को दिशा देता रहा है. इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री, वैश्विक राजनयिक, उद्योगपति, तकनीकी विशेषज्ञ, अभिनेता और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी.
देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल:
पहला दिन (शुक्रवार, 13 मार्च 2026)
INDIA TODAY @ 50
10:00-10:05 बजे: छोटी स्क्रीन के लिए #BigShorts

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रहती थी. बातचीत के दौरान युवती ने खुद को कुंवारी बताकर निखिल को शादी का भरोसा दिलाया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी दौरान निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल हुई और परिवार से घुल-मिल गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने अलमारी की चाबी लेकर घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब कर दी. बाद में जांच में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?










