
बीच सड़क चूल्हे पर बनाई चाय... LPG संकट पर दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन; Video
AajTak
LPG गैस सिलेंडर संकट को लेकर जहां एक तरफ गैस गोदामों पर जनता की भीड़ है तो उधर इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है. कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है. दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. देखिए.

गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर 12 लाख की उगाही करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. जमीन दिखाने के बहाने टीचर को होटल ले जाया गया, जहां अचानक एक महिला बिना कपड़ों के सामने आ गई. फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई. गैंग ने पहले 40 लाख रुपये की मांग की, बाद में 12 लाख रुपये लेकर भी धमकाते रहे.

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.











