
ये 4 बड़े कारण... बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, 8 लाख करोड़ स्वाहा!
AajTak
शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा गिरा है, जिस कारण निवेशकों के आज 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए. निफ्टी बैंक भी 1300 अंक से ज्यादा गिरा है.
शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन बाजार में निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. गुरुवार को निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, तो शुक्रवार को शेयर बाजार में निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 432 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है.
टॉप 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1300 अंक या 1.71% टूटकर 74,730 पर करोबार कर रहा था. निफ्टी50 453 अंक या 1.91 फीसदी गिरकर 23,185 पर था. बैंक निफ्टी में भी 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. टॉप 30 के 27 शेयर बिखरे हुए हैं और 3 शेयरों में तेजी है. टाटा स्टील, बीईएल, इंडिगो और एल एंड टी के शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.
क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट?
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ईरान द्वारा दो तेल टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते तेल की आपूर्ति में बाधा आने की आशंका बढ़ गई. गुरुवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जिसके बाद इसकी कीमतें स्थिर हो गईं.
ग्लोबल मार्केट में कमजोर संकेत जियो-पॉलिटिक टेंशन के कारण ग्लोबल मार्केट भी दबाव में दिखाई दिया. एशियाई बाज़ारों में, दक्षिण कोरिया का KOSPI, जापान का Nikkei 225, चीन का SSE Composite Index और हांगकांग का Hang Seng Index गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिका में, Dow Jones Industrial Average, S&P 500 और Nasdaq Composite सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई. Dow Jones 700 अंकों से ज़्यादा गिरकर इस साल पहली बार 47,000 के स्तर से नीचे बंद हुआ.
FIIs द्वारा लगातार बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने घरेलू बाजार में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को FIIs ने 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. मार्च महीने में अब तक, विदेशी निवेशकों ने 39,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर बेचे हैं.

गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर 12 लाख की उगाही करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. जमीन दिखाने के बहाने टीचर को होटल ले जाया गया, जहां अचानक एक महिला बिना कपड़ों के सामने आ गई. फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई. गैंग ने पहले 40 लाख रुपये की मांग की, बाद में 12 लाख रुपये लेकर भी धमकाते रहे.

नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.











