
Cricket in Olympic: ओलंपिक से क्रिकेट को झटका देने वाली खबर, ICC भी बेबस नजर आया
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ओलंपिक को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इंटरनेशनल काउंसिल नई ओलंपिक कमेटी भी बनाने जा रही है. मगर इसी बीच एक झटका देने वाली खबर सामने आई है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने बताया है कि 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल नहीं किया जाएगा.
Cricket in Olympic: क्रिकेट फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है. उनके लिए बुरी खबर सामने आई है. बताया गया है कि 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल नहीं किया जाएगा. इस मामले की जानकारी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को दे दी है. हालांकि इस मामले में आईसीसी भी बेबस नजर आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने क्रिकेट को लेकर ओलंपिक की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड अब न्यू ओलंपिक कमेटी बनाने की तैयारी में है. इस कमेटी का नेतृत्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह करते नजर आएंगे. जय शाह इस समय आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करते हैं.
2032 ओलंपिक में मिलेगी क्रिकेट को जगह!
बता दें कि 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स में कुल 28 खेलों को शामिल किया जाएगा. इसमें क्रिकेट को जगह नहीं मिली हैं. मगर इस बात की पुष्टि हुई है कि 2028 के बाद अगला ओलंपिक 2032 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होना है. इसमें क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है.
ओलंपिक में एक बार क्रिकेट रहा शामिल
बता दें कि ओलंपिक पहली बार 1896 में एथेंस में कराया गया था. मगर तब टीमें नहीं मिलने के कारण क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया. इसके 4 साल बाद पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट शामिल रहा, जिसमें दो टीमें शामिल रहीं. यह टीमें फ्रांस और इंग्लैंड थीं. इनके बीच एक ही फाइनल मैच कराया गया था, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









