
Covid19 Crisis: हॉस्टल खाली करने के लिए यूनिवर्सिटी बना रही दबाव, विदेशी छात्रों ने VC को लिखा पत्र
AajTak
Covid19 Crisis: हॉस्टल खाली कराने के यूनिवर्सिटी के कदम के खिलाफ 6 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने कुलपति को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि छात्रावास में रह रहे विदेशी छात्र महामारी के बीच में अपने देश वापस जाने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं.
Covid19 Crisis: पुडुचेरी यूनिवर्सिटी के कई छात्रों को देश में जारी कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है. यूनिवर्सिटी के इस कदम के खिलाफ 6 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने कुलपति को एक पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि छात्रावास में रह रहे विदेशी छात्र महामारी के बीच में अपने देश वापस जाने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं. ये अंतर्राष्ट्रीय छात्र बांग्लादेश, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, नेपाल और अफगानिस्तान से हैं. कुलपति को लिखे पत्र में विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने लिखा, "हम मांग करते हैं कि यूनिवर्सिटी इस कठिन समय में अपने छात्रों को न छोड़े." छात्रों ने प्रशासन से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए भी कहा है. पुडुचेरी यूनिवर्सिटी छात्र परिषद के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले छह अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को परिसर खाली करने के लिए संस्थानों के कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है और उन्हें धमकी दी जा रही है. छात्रों ने लिखा, "मैडम क्यूरी हॉस्टल ऑफिस से दो महिला स्टाफ ने छात्रों में से एक के कमरे को तब खोला जब छात्र बाहर से कुंडी लगाकर वॉशरूम गया था." स्टाफ की महिला ने कहा, "यदि आप दो दिनों में हॉस्टल से नहीं जाते हैं, तो हम यहां की पानी और बिजली की आपूर्ति में कटौती करने जा रहे हैं." छात्रों ने कहा है कि अब उनके लिए हॉस्टल खाली करना असंभव है.
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









