
Covid In America: कोरोना की मार, दो साल में अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में घट गई आबादी
AajTak
Covid In America: कोरोना का दंश कितना भयावह था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में पिछले दो साल में 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घट गई. जनसंख्या ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि इन 2 साल में बेतहाशा मौतें हुई हैं.
Covid In America: अमेरिका में जनगणना के बाद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. बता दें बीते 2 साल में यूएसए की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घट गई है. इसकी वजह कोरोना को माना जा रहा है. जनगणना की रिपोर्ट के मुताबिक इस कमी की वजह जन्म के समय या फिर बाद में कोविड के दंश के चलते जान गंवाना माना जा रहा है. इन काउंटीज में मौतों का आकंड़ा 2019 में जहां 45.5% था. वहीं इसकी दर अगले साल यानी 2020 में करीब 10 फीसदी तक बढ़ गई. लिहाजा 2020 में 55.5% फीसदी मौतें हुईं.
एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि 2021 में कम जन्म दर में कमी और मृत्यु दर में इजाफा हुआ है. इसकी मूल वजह COVID-19 है. इस महामारी ने मौतों का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा दिया था. लिहाजा जनसंख्या में अप्रत्याशित कमी की यह एक बड़ी वजह है.
इन काउंटीज ने ज्यादा दंश झेला
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोविड का सबसे ज्यादा दंश अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स काउंटी ने झेला. इसके अलावा डेलावेयर, मेन, न्यू हैम्पशायर और रोड आइलैंड में अप्रत्याशित मौते हुईं. इसके साथ ही कोविड की वजह से यहां से भारी संख्या में पलायन भी हुआ. लिहाजा जब बीमारी चरम पर थी तो लोग यहां से पलायन कर दूसरी काउंटीज में शिफ्ट हो गए.
अमेरिका में कोविड से भवायह हालात
जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों से ये बात साफ हो जाती है कि अमेरिका में कोरोना की मार कितनी भयावह थी कि वहां के शहरों की आबादी घट गई है. भारी संख्या में मौत और पलायन हुआ. कई लोग महानगरों में इस उम्मीद से शिफ्ट हो गए कि उन्हें जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज और अस्पताल मिल सके.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








