
Covid 4th Wave India: कोरोना की चौथी लहर में किन लोगों को खतरा? कहीं आपको तो नहीं ये 5 दिक्कत
AajTak
Covid 4th Wave India: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत में बढ़ते मामलों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही कोरोना की चौथी लहर आ सकती है. राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी नजर आ रही है. ऐसे में कोरोना की चौथी लहर आने से पहले जानें किन लोगों को है इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत.
Covid 4th Wave India: दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. भारत में भी अब इसके कई मामले नजर आ रहे हैं. राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रही है. इन बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका जताई जा रही है. इस बार ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1520 कोरोना मामले सामने आ गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. संक्रमण दर भी राजधानी में पांच फीसदी से ऊपर चली गई है.
ओमिक्रॉन की तुलना में इसका सब वैरिएंट BA.2 ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है. इसे स्टील्थ ओमिक्रॉन भी कहा जा रहा है. CDC ने इसे ओमिक्रॉन के मूल रूप से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक बताया है. ज्यादा संक्रामक होने के बावजूद BA.2 को मूल ओमिक्रॉन से अधिक गंभीर नहीं माना जा रहा है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये लंबे समय तक शरीर में बना रह सकता है.
बता दें कि वैक्सीन लगवा चुके लोग भी दोबारा से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को हैं जिनकी इम्युनिटी कमजोर है. कई लोगों में कोरोना के गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं, जबकि बहुत से लोग ऐसे हैं जिनमें कोरोना के काफी हल्के लक्षण दिख रहे हैं. कोरोना के आम लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी दिक्कतें शामिल हैं. कोरोना की इस चौथी लहर को देखते हुए जानते हैं कि किन लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
इन लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा
बुजुर्गों को कोरोना का खतरा ज्यादा- कुछ स्वास्थ्य संगठनों के मुताबिक, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों में कोरोना का खतरा काफी ज्यादा होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि 60 साल की उम्र के बाद लोगों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है और उन्हें कई तरह की बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है.
क्रॉनिक डिजीज़ से पीड़ित लोग- अगर आपको काफी लंबे समय से कोई बीमारी है तो ऐसे लोगों को भी कोरोना का खतरा काफी ज्यादा रहता है. ऐसे में जिन लोगों को भी डायबिटीज, कैंसर, अस्थमा, किड़नी की बीमारी या लिवर से संबंधित बीमारी है तो उनमें कोरोना का खतरा ज्यादा होता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









