
Covid-19 Updates: देश में 24 घंटे में 6138 बढ़ी कोरोना से मरने वालों की संख्या, अब तक 3.59 लाख की मौत
Zee News
Covid-19 Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी से मरने वालों की संख्या में 6138 की बढ़ोतरी हुई है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत (Covid-19 Death) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले 24 घंटे में देशभर में 93 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान मौत के आंकड़ों में 6138 की बढ़ोतरी हुई है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 93 हजार 896 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि मरने वालों की संख्या में 6138 की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 91 लाख 82 हजार 72 हो गई है, जबकि 3 लाख 59 हजार 695 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.More Related News
