
Covid-19 में जिन लोगों ने अपनों को खोया मैं भी उनके दुख में शामिल: PM Narendra Modi
Zee News
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस चुनौती का मजबूती से मुकाबला कर रहा है और इसमें टीके की भूमिका अहम है. उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 दशकों में मानवता के सामने आया सबसे बुरा संकट है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी दशकों में मानवता के सामने आया ऐसा सबसे बुरा संकट है जिसने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि महामारी ने हर देश को प्रभावित किया है और कोरोना के बाद हमारी दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस महामारी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस महामारी में जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया और जो इससे पीड़ित रहे, वह उनके दुख में शामिल हैं.More Related News
