
Corona vaccine: कोरोना वैक्सीन का नया साइड इफेक्ट! इस बार डायबिटीज मरीजों की बढ़ी चिंता
AajTak
कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है. वैक्सीन लगवाने के बाद थोड़े बहुत साइड इफेक्ट आम हैं लेकिन कुछ ऐसे मामले भी आ रहे हैं जो डॉक्टर्स को चिंता मे डाल रहे हैं. Covid-19 वैक्सीन से कुछ मरीजों को ब्लड शुगर अचानक बढ़ जा रहा है खासतौर से डायबिटीज के मरीजों में.
कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है. वैक्सीन लगवाने के बाद थोड़े बहुत साइड इफेक्ट आम हैं, लेकिन कुछ ऐसे मामले भी आ रहे हैं जो डॉक्टर्स को चिंता मे डाल रहे हैं. Covid-19 वैक्सीन से कुछ मरीजों को ब्लड शुगर अचानक बढ़ जा रहा है, खासतौर से डायबिटीज के मरीजों में. दिल्ली के फोर्टिस सी-डॉक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर डायबिटीज अस्पताल ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हाल ही में वैक्सीन से ब्लड शुगर बढ़ने के 7-8 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें एक 58 साल की महिला भी है जिसे पिछले 20 साल से टाइप 2 डायबिटीज है. मेडिकल जर्नल, डायबिटीज एंड मेटाबोलिक सिंड्रोम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला ने 4 मार्च को कोवीशील्ड की पहली डोल ली थी. फोर्टिस सी-डॉक के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा ने कहा, 'वैक्सीन से पहले इस महिला का ब्लड ग्लूकोज लेवल दवाओं और डाइट के जरिए बिल्कुल कंट्रोल में था लेकिन वैक्सीन लगने के बाद ये एक महीने तक बढ़ा हुआ पाया गया. महिला की डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन की डोज बढ़ानी पड़ गई.'
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









