
Commonwealth Games 2022: भारतीय क्रिकेट टीम कॉमनवेल्थ के सेमीफाइनल में, बारबाडोस को बड़े अंतर से पटखनी दी
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जबकि भारतीय टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. पाकिस्तान टीम अपना कोई भी मैच नहीं जीत सकी और बाहर हो गई...
Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा कायम है. टीम ने बुधवार (3 अगस्त) देर रात खेले गए मुकाबले में बारबाडोस को 100 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी.
इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जबकि भारतीय टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची.
ग्रुप-बी में से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. हालांकि, इन दोनों ही टीमों को अब भी एक-एक मैच और खेलना है. मगर दोनों टीमों ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं. बाकी दो टीमें अपने सभी मैच हारी हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम का सेमीफाइनल लगभग तय है.
सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल
6 अगस्त
पहला सेमीफाइनल - दोपहर 3:30 बजे दूसरे सेमीफाइनल - रात 10:30 बजे

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












