CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन परीक्षा स्थगित, अभी भी कर सकते हैं अप्लाई
AajTak
एनटीए ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव और आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ने की सूचना दी है. यहां देखें नोटिस...
CMAT admission test 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2021) स्थगित कर दिया है. इसके अलावा स्टूडेंट्स को इसके लिए अप्लाई करने का एक और मौका दिया है. एग्जाम से कुछ दिन पहले ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने के कारण इसे स्थगित किया गया है. एनटीए द्वारा 22 से 27 फरवरी 2021 तक सीमैट 2021 परीक्षा का आयोजन किया जाना था. लेकिन परीक्षा से ठीक पहले इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. इसे लेकर एनटीए ने कहा है कि यह परीक्षा मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2021 के पहले सप्ताह में ली जाएगी. बता दें कि कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसका संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करती है. इस परीक्षा के जरिए एआईसीटीई से संबद्ध संस्थानों में मैनेजमेंट कोर्सेस में एडमिशन मिलता है.More Related News













