
CM Yogi counters Aknilesh Yadav: 'ये लड़कों से गलतियां होने वाली सरकार नहीं', योगी ने अखिलेश को मुंह पर सुनाया
AajTak
यूपी विधानसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी गरमा-गरमी हो गई. बहस के दौरान विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. खासतौर पर उन्होंने क्राइम को लेकर यूपी सरकार को सीधे निशाने पर लिया. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस उगाही में लगी है. इसका जवाब सीधे मुख्यमंत्री योगी ने दिया. समाजवादी पार्टी पर सीधे वार करते हुए उन्होंने कहा कि ये वो सरकार नहीं है जिसमें लड़कों से गलतियां हो जाती थीं. एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश का बजट सत्र शुरू हुआ है. सत्र के पहले दिन ही सदन में काफी हंगामे के हालात बने थे.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












