
CM Saini Exclusive: BJP के दबाव में बदली गई हरियाणा चुनाव की तारीख? सीएम नायब सैनी ने दिया विपक्ष के आरोपों का जवाब
AajTak
आजतक के नए कार्यक्रम 'CM साहब' में अंजना ओम कश्यप ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी के दबाव में हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने के विपक्ष के आरोपों पर सीएम सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
हरियाणा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. राज्य में पहले 1 अक्टूबर को मतदान होना था, हालांकि बाद चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी. आयोग ने घोषणा की कि अब 1 की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा. वहीं मतगणना की तारीख भी बदलकर चार अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर कर दी गई. चुनाव आयोग ने फैसले के पीछे त्योहार वजह बताई. वहीं इसको लेकर विपक्ष लगातार सत्ताधारी बीजेपी पर हमलावर है. इस पर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है.
आजतक के नए कार्यक्रम 'CM साहब' में अंजना ओम कश्यप ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी के दबाव में हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने के विपक्ष के आरोपों पर सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं किया. विश्वास कैसे करें, उनकी नीतियां ही सही नहीं है. कांग्रेस ने लोकतंत्र का अपमान करने का काम किया है. ये थोड़ी चाहते हैं कि लोग वोट करें. हमारे माननीय अध्यक्ष जी को चिंता हुई कि इतनी छुट्टी हैं. 29 सितंबर को संडे है, एक अक्टूबर को चुनाव है तो चुनाव के कारण छुट्टी और दो अक्टूबर को छुट्टी है. तो लोग कहीं अपना टूर प्लान ना बना लें. और वोट कम ना हो जाए, ये चिंत हमारे अध्यक्ष को थी.
उन्होंने कहा कि जब इनके पास जब मुद्दा नहीं होता तो ये हर चीज पर सवाल खड़े करते हैं. पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव के अंदर भी इन्होंने सवाल खड़े किए हैं. राहुल गांधी साहब जैसा शख्स, जिनका परिवार 60-65 साल तक सत्ता में रहा हो. लगातार परिवार से उनके प्रधानमंत्री बनते रहे हो. वो व्यक्ति अगर तीसरी पीढ़ी में आकर संविधान की बुक उठाकर लोगों के बीच में जाकर झूठ बोल सकता है कि अगर मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो संविधान को खतरा हो जाएगा, खत्म हो जाएगा. इस तरह का झूठ फैलाने का काम किया. मुद्दों पर बात कीजिए. झूठ पर बात मत कीजिए. ये झूठ की किताब उठाकर और झूठ को फैलाकर लोगों के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं.
सीएम सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में इस देश को संविधान के अनुरूप चुना है. डॉ भीमराव अंबेडकर जी, जिन्होंने संविधान की रचना की, उस व्यक्ति को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया. पहली बार अगर किसी ने सम्मान दिया है तो वो नरेंद्र मोदी हैं. उन्होंने उनके पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके सम्मान दिया. वो कैसे सोच सकते हैं कि संविधान खत्म हो जाएगा.
चुनाव आय़ोग ने तारीख बदलने की बताई थी ये वजह
चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया था कि हरियाणा में आगामी त्योहार के मद्देनजर तारीख बदलने का फैसला लिया गया है. बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए निर्णय लिया गया, जो अपने गुरु जम्बेश्वर की याद में सदियों से आसोज अमावस्या उत्सव मनाते आ रहे हैं. चुनाव आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने के लिए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा बीकानेर, राजस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष से एक ज्ञापन प्राप्त हुआ था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










