
CM धामी से मिला ‘इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स’का प्रतिनिधि मंडल, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय के ऐसे कई परिवारों ने पुरोला छोड़ दिया जो सालों से वहां रहकर अपना व्यापार कर रहे थे. इसी घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की है.
उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद के मामले आने के बाद हुए सड़कों पर प्रदर्शन और समुदाय विशेष के परिवारों द्वारा पुरोला और बड़कोट से पलायन करने के मुद्दे को लेकर आज मुस्लिम समुदाय के एक दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.
पुरोला में हालात अभी शांत है, लेकिन पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय के ऐसे कई परिवारों ने पुरोला छोड़ दिया जो सालों से वहां रहकर अपना व्यापार कर रहे थे. इसी घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की है.
इस मुलाकात में आईएमपीएआर ( IMPAR ) के अध्यक्ष एम.जे. खान, अजमेर शरीफ और कलियर शरीफ दरगाह के गद्दी नशीन, पत्रकार वकील और सेना से रिटायर्ड बुद्धिजीवी वर्ग वाले प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जिस प्रदेश में धार्मिक प्रवृत्ति के लोग हो और जहां धार्मिक दृष्टि से देश और दुनिया के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं वहां इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो.
वही अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दी नशीन ने पुरोला की घटना पर सोशल मीडिया को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चलाई जा रही फेक न्यूज़ के कारण प्रदेश का माहौल बिगड़ा है ऐसे में उनकी लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर आई किसी भी भ्रामक खबरों पर भरोसा ना करें. इसके साथ ही ये भी हिदायत दी है कि इस वक्त हिंदू–मुस्लिम समुदायों के एक साथ एक मंच पर संवाद करने की बेहद ज़रूरत है.
इंडियन मुस्लिम फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स, दिल्ली के अध्यक्ष एमजे खान ने मुलाकात करने के बाद कहा कि उत्तराखंड से जो तस्वीरें मीडिया के ज़रिए प्रचारित प्रसारित हो रही थी उनके कारण प्रदेश और देश की छवि दुनियाभर में खराब हुई है.
उन्होंने कहा कि कई बार कुछ संवेदनशील बेवजह की बयानबाजी से भी माहौल बिगड़ता है. जबकि ऐसे लोगों पर भी उन्होंने कार्रवाई की बात कही है. जो नाम बदल कर समाज में रहते हैं और अपनी पोस्ट पहचान छुपाते हैं. वही इस बैठक के दौरान प्रदेश में मजारों पर चल रही कार्यवाही को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की गई थी. जिसमें मुख्यमंत्री ने इस बात का भरोसा दिया है कि जिन जगहों पर बेवजह अतिक्रमण किया गया है केवल उन्हीं पर कार्रवाई की गई है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



