
Clubhouse चैट रूम पर भारत सरकार की एजेंसियां रख रही है नजर: रिपोर्ट
AajTak
पॉपुलर ऑडियो बेस्ड प्लेटफॉर्म Clubhouse पर सरकारी एजेंसियां की नजर है. रिपोर्ट की माने तो कई सरकारी एजेंसियां Clubhouse चैट रूम एक्टिविटी पर नजर रख रही है. ये नजर क्यों रखी जा रही है ये फिलहाल साफ नहीं है.
पॉपुलर ऑडियो बेस्ड प्लेटफॉर्म Clubhouse पर सरकारी एजेंसियां की नजर है. रिपोर्ट की माने तो कई सरकारी एजेंसियां Clubhouse चैट रूम एक्टिविटी पर नजर रख रही है. ये नजर क्यों रखी जा रही है ये फिलहाल साफ नहीं है. इसको लेकर The Hindu ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार IB, RAW, NIA, ED, DRI, CBI, NCB और CBDT की नजर Clubhouse चैट रूम एक्टिविटी पर है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है इन एजेंसियां को ऑथोराइज्ड किया गया है ये Clubhouse के रूम को ट्रैक कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार इसमें ऐसे रूम्स को रियल टाइम में ट्रैक किया जाता है जो एक्साइटमेंट जनरेट करते हैं. ये इंडिविजुअल या ग्रुप चैट्स हो सकते हैं. ये एजेंसियां ऐसे चैट चाहे वो ओपन में हो या क्लोज उसे रियल टाइम में ट्रैक करने के लिए ऑथोराइज्ड है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











