
China Plane Crash: चीनी विमान पर सवार 132 लोगों में किसी के बचने की उम्मीद नहीं, फिर भी अपनों के इंतजार में परिजन
AajTak
चीन में सोमवार को China Eastern एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था. हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 132 लोग सवार थे. इसमें 123 यात्री और 9 क्रू मैंबर थे. विमान Kunming से Guangzhou की तरफ जा रहा था. लेकिन Guangxi क्षेत्र में यह हादसा हुआ था.
China Plane Crash: चीन में सोमवार को हुए विमान हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है. विमान में 132 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. चीनी मीडिया के मुताबिक, मलबे में अभी तक कोई भी जिंदा नहीं मिला है, हालांकि, मंगलवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी है. उधर, अपनों की खबर के इंतजार में विमान में सवार यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे.
दरअसल, चीन में सोमवार को China Eastern एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था. हादसे के वक्त Boeing 737 में कुल 132 लोग सवार थे. इसमें 123 यात्री और 9 क्रू मैंबर सवार थे. विमान Kunming से Guangzhou की तरफ जा रहा था. लेकिन Guangxi क्षेत्र में यह हादसा हो गया था.
चीनी सरकारी मीडिया CCTV की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान का मलबा मिला है. लेकिन अब तक विमान में सवार कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है. चीनी ईस्टर्न फ्लाइट (5735) 29,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था. तीन मिनट के भीतर ही विमान 3225 फीट की ऊंचाई पर आ गया और यह हादसा हो गया.
चीन में 737-800s विमानों की उड़ान पर रोक वहीं, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने विमान हादसे के मामले में जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही उन्होंने ऑल आउट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए भी कहा है. वहीं, चीनी प्रशासन ने China Eastern की 737-800s विमानों को उड़ान न भरने का आदेश दिया है. वहीं, एविएशन एक्सपर्ट का कहना है कि बिना किसी सबूत के पूरे विमानों को उड़ान भरने से रोका जाना ठीक नहीं है. चीन दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा 737-800s विमानों का इस्तेमाल करता है. चीन में करीब 1200 737-800s विमान हैं. ऐसे में चीन के घरेलू उड़ानों पर काफी असर पड़ सकता है.
एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के डेटा के मुताबिक, बोइंग 737-800s 1998 से उड़ान भर रहा है. बोइंग ने अब तक 5,100 ऐसे विमान बेचे हैं. अभी तक विमान क्रैश की 22 घटनाएं हुई हैं. इनमें 612 लोगों की मौत हुई है.
एयरपोर्ट पर अपनों के इंतजार में परिजन

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









