
Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली कल, जानें- नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त
AajTak
Chhoti Diwali 2025: 19 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक यम का दीपक जलाया जाएगा. जबकि अगले दिन सुबह यानी 20 अक्टूबर को सुबह में 05 बजकर 13 मिनट से सुबह 06 बजकर 25 मिनट के बीच अभ्यंग स्नान किया जाएगा.
Chhoti Diwali 2025: धनतेरस से पंचपर्व की शुरुआत हो चुकी है और अब 19 अक्टूबर यानी कल छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) मनाई जाएगी. यह दीर्घायु और सौंदर्य की कामना का दिन होता है. इस दिन सौंदर्य की कामना की जाती है और आयु के देवता यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा का भी विधान है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का अंत किया था. आइए जानते हैं कि इस बार नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक और अभ्यंग स्नान करने का मुहूर्त क्या रहने वाला है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है, जो इस बार 19 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रही है. चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे से लेकर 20 अक्टूबर को दोपहर 03:44 बजे तक रहने वाली है. नरक चतुर्दशी पर शाम को प्रदोष काल में यम का दीपक जलाया जाता. इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है.
यम का दीपक और अभ्यंग स्नान का मुहूर्त क्या है? इस बार नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक और अभ्यंग स्नान का मुहूर्त दो अलग-अलग समय पर रहने वाला है. 19 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक यम का दीपक जलाने का मुहूर्त है. जबकि अगले दिन सुबह यानी 20 अक्टूबर को सुबह में 05 बजकर 13 मिनट से सुबह 06 बजकर 25 मिनट के बीच अभ्यंग स्नान किया जाएगा.
क्यों कहते हैं रूप चौदस? नरक चतुर्दशी को रूप चौदस भी कहा जाता है. कहते हैं कि इस दिन तेल मालिश और स्नान करने से तन और मन शुद्ध होता है. जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. इस दिन सुबह या शाम के वक्त स्नान करें. उबटन लगाकर स्नान करना उत्तम होगा. ऐसा करने से न केवल अद्भुत सौंदर्य की प्राप्ति होती है. बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी निवारण होता है. इसके बाद दीपदान जरूर करना चाहिए.
नरक चतुर्दशी पर दीर्घायु का उपाय नरक चतुर्दशी पर लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीपक जलाया जाता है. इसे यम देवता के लिए दीपदान कहा जाता है. इस दिन मुख्य द्वार पर बाईं तरफ अनाज की ढेरी रखें. इस पर सरसों के तेल का एकमुखी दीपक जलाएं. दीपक का मुख दक्षिण दिशा ओर होना चाहिए. इसके बाद यहां जल और पुष्प चढ़ाकर लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें.
कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय नरक चतुर्दशी पर राच के समय एक खास प्रयोग करें. बजरंगबली के सामने एक शुद्ध सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद "ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हूँ फट" मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप के बाद हनुमान जी से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









