
Chhath puja 2021: आज से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, अभी जान लें जरूरी नियम
AajTak
Chhath puja 2021: छठ पूजा पर्व 10 नवंबर गुरुवार को है. उससे पहले आज खरना है. नहाय खाय के बाद से व्रत करने वाले व्यक्ति को खरना की शाम भोजन ग्रहण करना होता है. इसके बाद करीब 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है. खरना के दिन छठ माता पूजन के लिए तैयारी की जाती है. इस दिन ही छठ पूजा के लिए भोग बनाया जाता है. भोग बनाने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसके साथ ही कुछ नियम हैं, जिनमें सावधानी बरतने की सलाह भी दी जाती है.
Chhath Puja 2021: आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की शुरूआत 8 नवंबर से नहाय-खाय के साथ हो गई. आज 9 नवंबर को खरना है, तो वहीं 10 नवंबर गुरुवार को छठ पूजा पर्व है, इसी दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. खरना यानी आज के दिन से ही छठ माता पूजन के लिए तैयारी की जाती है. आज जिन लोगों ने व्रत किया है, वे शाम को पूजा करते हैं. इस पूजा के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि पूजन के समय शांति हो. किसी प्रकार के शोर में पूजा न करें. इसके अलावा छठ पूजा के लिए भोग बनाने में भी बेहद सावधानी बरतें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












